Showing posts with label website. Show all posts
Showing posts with label website. Show all posts

Monday, October 1, 2012

फोटो,विडियो,ऑडियो,और टेक्स्ट फाइल के लिए एक ऑन लाइन कन्वर्टर |

किसी फोटो के फोर्मेट को बदलना हो यानि jpg फोर्मेट के फोटो को png में बदलना हो या किसी AVI विडियो को 3GP में बदलना हो या किसी WAV फाइल को MP3 में कन्वर्ट करना हो या किसी TEXT फाइल को DOC फाइल में बदलना हो तो इन सब के लिए अलग अलग सॉफ्टवेर की ज़रूरत होगी और अगर ये मान लिया जाये की आप के कंप्यूटर में इन सब के लिए अलग अलग सॉफ्टवेर इंस्टाल है लेकिन अगर कभी आप किसी और कंप्यूटर का इस्तेमाल कर रहे हों या इन्टरनेट केफे में हों और ऐसा काम आन पड़े तो फिर समस्या खड़ी हो जाएगी |




अगर आप इस तरह के किसी परेशानी से बचना चाहते हैं तो मै आप को एक ऑन-लाइन वेबसाइट का एड्रेस बता रहा हूँ इसको आप किसी ऑनलाइन बुकमार्क साईट पर सेव कर लें| इस वेबसाइट पर एकही जगह फोटो,विडियो,ऑडियो,और टेक्स्ट फाइल के फोर्मेट को ऑन-लाइन बदलने की सुविधा उपलब्ध है | 


वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें | 


Thursday, September 20, 2012

फाइल को अन-जिप करने के लिए फ्री सॉफ्टवेर |

कभी कभी हम जब किसी सॉफ्टवेर को इन्टरनेट के मध्येम से डाउनलोड करते हैं तो वो सॉफ्टवेर जिप फाइल के रूप में डाउनलोड होता है |जिप फाइल के रूप में डाउनलोड किये गए किसी भी सॉफ्टवेर को इस्तेमाल करने से पहले उसको अन-जिप करना पड़ता है और किसी जिप फाइल को अन-जिप करने के लिए एक सॉफ्टवेर की ज़रूरत होती है बिना सॉफ्टवेर के किसी जिप फाइल को खोला और इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है |जिप फाइल को अन-जिप करने के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर इन्टरनेट पर उपलब्ध हैं उन्ही में से कुछ सॉफ्टवेर के बारे में आज मै बता रहा हूँ जो इस्तेमाल में आसान और फ्री हैं |
















Wednesday, September 19, 2012

बहुत सारे सॉफ्टवेर है इस वेबसाइट पर जो आप के काम आ सकती हैं |

एक ऐसा वेबसाइट जहा आप को अपने कंप्यूटर के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर मिल जायेंगे उदाहरण के लिए "साईट-शूटर" इस सॉफ्टवेर के द्वारा आप किसी भी वेबसाइट का एस्क्रिन शूट ले सकते हैं| USBLogView इस सॉफ्टवेर के द्वारा आप अपने कंप्यूटर में इस्तेमाल किये गए usb डिवाईस की पूरी जानकारी हासिल करसकते हैं |और भी बहुत सारे सॉफ्टवेर है इस वेबसाइट पर जो आप के काम आ सकती हैं | 





 इस वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें |





Saturday, September 15, 2012

कंप्यूटर के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर |

आज आप को मै एक इसे वेबसाइट पर ले चलता हु जहा आप के काम के बहुत सारे सॉफ्टवेर उपलब्ध है उदाहरण के लिए Magnifying Glass सॉफ्टवेर |
इस सॉफ्टवेर के द्वारा आप अपने कंप्यूटर के डेस्कटॉप पर किसी भी खुले हुवे फाइल ,फोटो या किसी फोल्डर के किसी भी हिस्से को Magnify कर के देख सकते हैं |


वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें ।






Sunday, September 9, 2012

इस वेबसाइट का काम सिर्फ फोटो खोजना है |

अगर आप किसी व्यक्ति विशेष का फोटो इन्टरनेट पर खोज रहे हैं तो आप इस वेबसाइट की मदद ले सकते हैं इस वेबसाइट का काम सिर्फ फोटो खोजना है हालाँकि फोटो खोजने के लिए गूगल इमेज से अच्छा कोई और विकल्प नहीं है लेकिन इसको भी आजमाया जा सकता है |






वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें ।

Saturday, September 8, 2012

Word, Excel,या PowerPoint को pdf फाइल में ऑनलाइन कन्वर्ट करें|

अगर आप को किसी Word, Excel,या PowerPoint को pdf फाइल में कन्वर्ट करना हो तो उसके लिए आप को एक सॉफ्टवेर डाउनलोड करना होता है अगर आप ये काम अपने कंप्यूटर में करते है तो ठीक है क्यों की एक बार सॉफ्टवेर डाउनलोड कर लिया तो फिर हमेशा उसके द्वारा अपने वर्ड फाइल को बहुत आसानी से जब चाहे pdf फोर्मेट में बदल सकते है लेकिन अगर कभी आप को यही काम किसी और के कंप्यूटर में या इन्टरनेट केफे में करना हो तो सॉफ्टवेर डाउनलोड करना और फिर फाइल को कन्वर्ट करना बहुत झंझट और वक़्त की बर्बादी वाला काम है |




इस समस्या का समाधान इन्टरनेट पर उपलब्ध है जी हा आप अपने फाइल को ऑनलाइन किसी भी कंप्यूटर में वर्ड फाइल को बहुत आसानी से जब चाहे pdf फोर्मेट में बदल सकते है|
इसके लिए आप को freepdfconvert.com पर जाना होगा ये वेबसाइट 50 से ज़यादा फोर्मेट को सपोर्ट करता है,वहा आप को अपना फाइल अपलोड करना होगा उसके बाद ये वेबसाइट आप के फाइल को pdf में कन्वर्ट कर देगा वो भी फ्री में |और अगर आप किसी pdf फाइल को वार्ड या किसी और फोर्मेट में कन्वर्ट करना चाहते है तो फिर उसके लिए आप को कीमत चुकाना पड़ेगा ये सुविधा फ्री में उपलब्ध नहीं है इस वेबसाइट पर |



Friday, September 7, 2012

किसी भी फाइल को ऑनलाइन scan करें |

अगर आप के पास कोई ऐसी फाइल या सॉफ्टवेर है जो आप ने अपने किसी दोस्त या पहचान वाले से ली हो या आप ने कही से डाउनलोड किया हो और आप को संदेह हो की हो सकता है की वो फाइल या सॉफ्टवेर आप के कंप्यूटर को हानी पंहुचा सकता है तो आप उस फाइल या सॉफ्टवेर को इन्टरनेट के द्वारा ऑन लाइन एस्केन कर सकते है |




virusscan.jotti  नाम के इस वेबसाइट के द्वारा किसी भी फाइल को ऑनलाइन एस्केन किया जा सकता है |
अपने फाइल को ऑनलाइन एस्केन करने के लिए virusscan.jotti वेबसाइट को ओपन कीजिये उसके बाद अपने फाइल को यहाँ ब्राउस करके अपलोड कीजिये और फिर ये वेबसाइट आप के फाइल को एस्केन कर के बता देगा की आप के द्वारा अपलोड किया गया फाइल आप के कंप्यूटर को किसी तरह का हानी पंहुचा सकता है या नहीं |

Thursday, September 6, 2012

गूगल ने वाईस नेविगेशन सेवा को भारत में शुरू कर दिया |

गूगल ने लम्बे इन्तेजार के बाद अपनी वाईस नेविगेशन सेवा को भारत में शुरू कर दिया |हालाँकि पहले भी गूगल मेप के नाम से गूगल का नेविगेशन सेवा भारत में उपलब्ध था लेकिन उसमे अब एक नया फिचर जोड़ दिया गया है "आवाज़" का यानि अब आप को गूगल नेविगेशन सिस्टम बोल के बताएगा की आप को किस मोड़ पर किधर मुड़ना है आप को दायें मुड़ना है या बाएं मुड़ना है|

किसी भी नेविगेशन सिस्टम जो की एक सॉफ्टवेर है के द्वारा कोई यूजर एक जगह से दुसरे जगह जाने के लिए कौन सा रास्ता उपलब्ध है के बारे में जान सकता है और अपने सुविधा अनुसार उन रास्तो में से कोई एक चुन सकता है |




हालाँकि भारत में अभी नेविगेशन सिस्टम गिने चुने बड़े शहरो में ही उपलब्ध है लेकिन आने वाले वक़्त में ये हर शहर में उपलब्ध होगा और ये हमारे ज़िन्दगी का एक बहुत ज़रूरी हिस्सा होगा |
इस सिस्टम की सब से खास बात ये है की इसके लिए आप को अलग से कोई यंत्र खरीदने की ज़रूरत नहीं है{इसके लिए GPS नाम का डीवाईस भी आता है} बल्कि इसकी सुविधा आप के मोबाइल में ही होगी जो आज भी गूगल मेप के नाम से मौजूद है |

गूगल का ये नेविगेशन सॉफ्टवेर एंड्राइड मोबाइल और टेबलेट के लिए गूगल प्ले पर फ्री में उपलब्ध है |जिसको कोई भी यूजर अपने एंड्राइड मोबाइल या टेबलेट में फ्री में डाउनलोड कर सकता है |इस नेविगेशन सिस्टम को इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल में इन्टरनेट का होना ज़रूरी है |

Thursday, August 16, 2012

हजारो सॉफ्टवेर वो भी मुफ्त में |

अगर आप भी इंटरनेट पर अपनी खुद की वेबसाइट बिल्कुल मुफ्त में बनवाना चाहते हैं या कोई सॉफ्टवेयर मुफ्त में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको कैचफ्री डॉट कॉम पर जाना होगा। यह वेबसाइट न केवल आपकी वेबसाइट मुफ्त में बना कर देगी बल्कि यहां से आप फ्री में सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा इस वेबसाइट से आप वेबसाइट और सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
इस वेबसाइट पर हजारो वेबसाइट का एड्रेस दिया हुवा है और किस वेबसाइट पर आप को क्या मिलेगा पुरे विवरण के साथ |ये एक बहुत उपयोगी वेबसाइट है उन लोगो के लिए जो इन्टरनेट की दुनिया में रोज़ कुछ नए की खोज में रहते हैं|एक बार ज़रूर जाएँ इस वेबसाइट पर,आप को निराशा नहीं होगी |

Saturday, August 4, 2012

बच्चो के लिए टॉप 10 वेबसाइट |

बच्चो को अगर आप कंप्यूटर या इन्टरनेट का इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं तो आप उनको उन वेबसाइट के बारे में बताये और दिखाए जो खास कर के बच्चो के लिए ही बनी है इन वेबसाइट पर कहानी ,कविता और मनोरंजन के ढेर सारे विकल्प उपलब्ध रहते हैं |बच्चों को इंटरनेट पर हल्के-फुल्के मनोरंजन की तलाश रहती है लेकिन कई बार वे भटककर गलत जगह पहुंच जाते हैं। जो माता-पिता बच्चों को मनोरंजक और शिक्षाप्रद साहित्य पढ़ते देखना चाहते हैं, वे अक्सर निराश होते हैं आप अपने बच्चों को इन वेबसाइटों के बारे में बताएं, जो साफ-सुथरी और अच्छी कहानियां, कविताएं, गेम और ऐक्टिविटीज़ को प्रमोट करती हैं।
from google






Wednesday, August 1, 2012

राखी ई-ग्रीटिंग भेजने के लिए टॉप 20 वेबसाइट |

कल रक्षा बन्धन का त्यौहार है | सभी को बहुत बहुत बधाई |
आज आप के लिए मै "टॉप 20 राखी ई-ग्रीटिंग" वेबसाइट लाया हु जहा से फ्री में सुंदर-सुंदर राखी ग्रीटिंग को इन्टरनेट के द्वारा भेजा जा सकता है|






a

Saturday, July 21, 2012

"blisscontrol" शायद आप के कुछ काम आ सकता है ये वेबसाइट |

अगर आप ट्विटर ,ऑरकुट ,फेसबुक और गूगल प्लस जेसे सोसल वेबसाइट का इस्तेमाल करते हैं तो आप को blisscontrol नाम के वेबसाइट के बारे में ज़रूर जानना चाहिए |
अगर आप अपने किसी सोसल साईट के अकाउंट में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो आप यहाँ से कर सकते हैं|


इस वेबसाइट को जब आप खोलेंगे तो यहाँ आप को दो चौकोर बॉक्स दिखायी देगा उसमे पहले बॉक्स में आप जो बदलाव करना चाहते हैं उसको सलेक्ट करें और फिर दुसरे बॉक्स में आप जिस सोसल साईट में बदलाव करना चाहते हैं उसको सलेक्ट करलें और फिर निचे लिखे गो बटन को क्लिक करदें |

Saturday, July 7, 2012

हिंदी,इंग्लिश,बंगाली,गुजराती,तमिल,तेलगु और मराठी भाषा की ऑनलाइन डिक्शनरी|

आप ऑफिस में काम करते है ,इन्टरनेट का इस्तेमाल करते हैं या फिर पढाई करते हैं तो उसमे कई बार इंग्लिश के ऐसे वर्ड आ जाते हैं जिनका मीनिंग आप को नहीं मालूम होता है और फिर मीनिंग के लिए हिंदी इंग्लिश डिक्शनरी में मीनिंग खोजना पड़ता है और कई लोग ऑनलाइन डिक्शनरी का इस्तेमाल करते हैं |ऑनलाइन डिक्शनरी इन्टरनेट पर बहुत है| ऐसे ही एक वेबसाइट पर मै आज आप को ले के चल रहा हु जहा आप किसी भी इंग्लिश वर्ड का हिंदी में मिनीग खोज सकते हैं या फिर हिंदी शब्द का इंग्लिश में मतलब समझ सकते हैं|


वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें |

हिंदी के आलावा अगर आप को किसी और भारतीय भाषा की डिक्शनरी चाहिए तो उसके लिए आप यहाँ क्लिक करे |यहाँ आप को बंगाली,गुजराती,तमिल,तेलगु और मराठी भाषा की ऑनलाइन डिक्शनरी उपलब्ध मिलेगी|


Wednesday, July 4, 2012

पुराने सॉफ्टवेर का खजाना यहाँ है |

कई बार हमें किसी काम के लिए अपने कंप्यूटर में किसी सॉफ्टवेर के पुराने वर्सन की जरुरत पड़ जाती है और हमें सॉफ्टवेर का पुराना वर्सन मिलता नहीं है |आज मै आप को एक ऐसे वेबसाइट के बारे में बता रहा हु जहा आप को विंडो 3.1 से विंडो 8 तक के लिए बहुत सारे पुराने सॉफ्टवेर के अलावा नए सॉफ्टवेर के पुराने वर्सन भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध है | इस वेबसाइट पर आप को विंडो के साथ Mac के सॉफ्टवेर भी पुराने वर्सन में मिल जायेंगे |


वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें|  


Saturday, June 16, 2012

विंडो आधारित मोबाइल फ़ोन के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर फ्री में |

अगर आप के विंडो आधारित मोबाइल फ़ोन के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर फ्री में उपलब्ध है विंडो फ़ोन नाम के वेबसाइट पर विंडो आधारित मोबाइल के लिए एक से एक सॉफ्टवेर, टूल्स,वालपेपर फ्री में उपलब्ध है|
इस वेबसाइट से सॉफ्टवेर डाउनलोड करने के लिए आप के पास विंडो लाइव में अकाउंट होना ज़रूरी है आप अपने मोबाइल से विंडो फ़ोन नाम के वेबसाइट को खोलिए और फिर उसमे आप अपने विंडो लाइव अकाउंट से लोग इन कीजिये उसके बाद आप अपने पसंद और ज़रूरत के अनुसार किसी भी सॉफ्टवेर को डाउनलोड कर सकते हैं| 
 



Sunday, June 10, 2012

गूगल महाराज का तमाशा|

गूगल को कौन नहीं जानता है हर वो इन्सान जो कंप्यूटर और इन्टरनेट का इस्तेमाल करता है वो गूगल को जानता है और प्रति दिन इसका इस्तेमाल भी करता है|
गूगल का इस्तेमाल हम लोग इन्टरनेट पर किसी जानकारी को खोजने के लिए करते हैं |
लेकिन गूगल के और भी रूप है जिनको शयेद आप ने नहीं देखा होगा|





Wednesday, June 6, 2012

इमेज एडिटिंग से जुड़े हुवे कुछ सॉफ्टवेर |

Tuesday, June 5, 2012

अपने ब्लॉग के लिए Logo बनायें|

अगर आप अपने ब्लॉग या वेबसाइट के लिए "लोगो" बनाना चाहते है तो आप Online Logo Maker नाम के वेबसाइट के द्वारा बिना किसी सॉफ्टवेर को डाउनलोड किये हुवे ऑन लाइन लोगो बना सकते हैं|

एक और वेबसाइट हैं Cool Text इस वेबसाइट के द्वारा भी आप अपने ब्लॉग के लिए एक अच्छा सा लोगो बना सकते है वो भी फ्री में|


Sunday, June 3, 2012

एक एसा वेबसाइट जहा आप के कंप्यूटर के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर उपलब्ध है वो भी फ्री में|

एक एसा वेबसाइट जहा आप के कंप्यूटर के लिए बहुत सारे सॉफ्टवेर उपलब्ध है वो भी फ्री में|
उदाहरण के लिए इस वेबसाइट पर एक सॉफ्टवेर है PointerStick ये साइज़ में सिर्फ 729 kb का है इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद जब आप इसको रन कराएँगे तो आप के डेस्कटॉप पर एक PointerStick नज़र आएगा जिसका इस्तेमाल आप अपने कंप्यूटर में किसी पर्जेंटेशन को दिखाते वक़्त कर सकते हैं, जेसे एक टीचर कलास रूम में
ब्लैक बोर्ड पर लिखे हुवे शब्दों या बनाये गए तस्वीरों को छड़ी के द्वारा दिखता है| इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद आप अपने अनुसार PointerStick के साइज़ को सलेक्ट कर सकते हैं स्टिक के पारदर्शिता को सेट कर सकते हैं, PointerStick को हाईड-अन हाईड करने के लिए हॉट-की सेट कर सकते हैं |
softwareok.com नाम के वेबसाइट पर बहुत सारे सॉफ्टवेर फ्री में उपलब्ध है और वो भी बहुत ही छोटे छोटे साइज़ के|


Monday, May 28, 2012

भारतीय साहित्य संग्रह |

अगर आप को हिंदी साहित्य के किताबो में रूचि है और आप इनको खरीदना चाहते हैं तो आप भारतीय साहित्य नाम के वेबसाइट पर जा के अपने पसंद के किसी भी पुस्तक को खरीद सकते हैं इस वेबसाइट पर कविता,गजल ,साहित्य ,कहानी संग्रह ,कविता संग्रह ,उपन्यास ,नाटक-एकाँकी ,हास्य-व्यंग्य ,बाल एवं युवा साहित्य ,धर्म एवं दर्शन ,इतिहास और राजनीति ,खाना खजाना ,वास्तु एवं ज्योतिष ,सिनेमा एवं मनोरंजन और पर्यावरण एवं विज्ञान की पुस्तक उपलब्ध है| 
from google