Showing posts with label window XP. Show all posts
Showing posts with label window XP. Show all posts

Friday, September 28, 2012

5 mb का सॉफ्टवेर, ये विंडो XP ,VISTA और 7 को सपोर्ट करता है |

अगर आप ब्लॉग लिखते हैं तो ये सॉफ्टवेर आप के बहुत काम आ सकता है |हर ब्लॉगर अपने ब्लॉग के लिए खास कर के तकनिकी ब्लॉगर किसी पोस्ट को जब लिखते हैं तो उसमे कई बार अपनी बात को समझाने के लिए इस्क्रिन शूट का सहारा लेते हैं | किसी वेब पेज या डेस्कटॉप के किसी हिस्से का इस्क्रिन शूट लेने के कई तरीके हैं और इन्टरनेट पर भी कई सॉफ्टवेर उपलब्ध हैं जिनके द्वारा इस्क्रिन शूट बहुत आसानी से लिया जा सकता है | 




आज मै आप को एक ऐसे सॉफ्टवेर के बारे में बताने जा रहा हु जिसके द्वारा आप किसी भी वेब पेज या डेस्कटॉप के हिस्से का इस्क्रिन शूट बहुत ही आसानी से ले सकते हैं |इस्क्रिन शूट के आलावा इस सॉफ्टवेर में इस्क्रिन रूलर ,मेगनिफायेर,कलर पीकर भी है और आप इस सॉफ्टवेर के द्वारा अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के वेब केम का भी इस्क्रिन शूट ले सकते हैं |कुल मिला के ये एक बहुत ही उपयोगी सॉफ्टवेर हैं | ये 5 mb का सॉफ्टवेर है और ये विंडो XP ,VISTA और 7 को सपोर्ट करता है |


डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।


Sunday, September 23, 2012

आप के की बोर्ड का caps lock बंद है या चालू है?

जब आप किसी कंप्यूटर या लैपटॉप में caps lock को या num lock को चालू या बंद करते हैं तो डेस्कटॉप पर एक इंडिकेटर आप को एस्टेट्स बता है की आभी आपने caps lock को चालू किया है या बंद किया है |लेकिन कुछ ऐसे भी की बोर्ड हैं जिन में ये सुविधा नहीं होती है ज़यादातर बिना तार वाले की बोर्ड में मेने पिछले हफ्ते एक नया वायर-लेस की-बोर्ड और माउस ख़रीदा लेकिन उसमे परेशानी ये है की हम को बिना टाइप किये हुवे ये पता नहीं चल पता है की मेरे की बोर्ड का caps lock बंद है या चालू है|




बहुत खोजने के बाद मुझे इस समस्या का समाधान मिल गया Keyboard LED नाम के सॉफ्टवेर के द्वारा | ये सॉफ्टवेर हम को ये बताता है की मेरे की बोर्ड का caps lock ऑन है या ऑफ है,num lock ऑन है या ऑफ है | ये साइज़ में बहुत छोटा सिर्फ 510 kb का सॉफ्टवेर है और इस्तेमाल में बहुत ही आसन है | इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद इसके मेन विंडो में लिखे automatically run startup के आगे बने बॉक्स को ज़रूर टिक करदें | ये सॉफ्टवेर विंडो XP,Vista और 7 के लिए है ।


Keyboard LED को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें ।


Friday, June 29, 2012

एक डेस्कटॉप टूलबार में 50 ज़ोरदार टूल्स, वो भी फ्री में|

आप के कंप्यूटर डेस्कटॉप के लिए एक बहुत अच्छा टूलबार जिसमे आप के काम के 50 टूल्स उपलब्ध है|
2 mb के इस टूलबार में बहुत सरे ऐसे टूल्स उपलब्ध है जिनकी ज़रूरत आप को आए दिन पड़ती है उदाहरण के लिए Metasearch, Desktop search, Web catalog, Latest news, Feed (RSS) reader, Spam remover, Google PageRank & Alexa Rank, Links manager, Applications manager, Language translator, Dictionary, Clipboard history, Personal Information Manager, Agenda with world clock, Reminder, Currency converter, Quotes (stock symbols), SMS, Password keeper, Password revealer, Weather forecast, Memory defragmenter, System information, Popup killer, Fill form, Horoscope, Biorhythm, Random Photo, Love calculator, Dating calculator, Games,Telnet SSH, Proxy, Ping, Trace, DNS lookup और Port scanner जेसे बहुत सारे टूल्स है इस टूलबार में|



ये टूलबार विंडो xp के लिए है |


Saturday, May 12, 2012

कंप्यूटर के ड्राईब को हाईड करे बिना किसी सॉफ्टवेर के मदद से|

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ड्राईब को दुसरो के नजरो से छुपाना चाहते है उनको हाईड करना चाहते है तो आप इस काम को बहुत ही आसानी से बिना किसी सॉफ्टवेर के कर सकते है|
निचे बताई गयी प्रक्रिया को करने के बाद आप जब माय कंप्यूटर को खोलेंगे तो वहा आप को एक भी ड्राईब नहीं नज़र आएगा|
कंप्यूटर के ड्राईब को हाईड करने के लिए सब से पहले रन बॉक्स को खोले,रन बॉक्स को खोलने के लिए आप विंडो+R बटन को दबा के भी खोल सकते हैं|
रन बॉक्स खोलने के बाद उस में gpedit.msc टाइप करें और ओके दबा दें |
ओके दबाने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उस में आप बायीं ओर के पेनल में User Configuration > Administrative Templates > Windows Component > Windows Explorer को क्लिक करे |


Windows Explorer को अंत में आप डबल क्लिक करें |डबल क्लिक करने के बाद दाई ओर के पेनल को एस्क्रोल करे वहा आप को Hide these specified drives in My Computer लिखा हुवा मिलेगा उसको डबल क्लिक करे|       

Hide these specified drives in My Computer को डबल क्लिक करने पर एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे उपर लिखे enable के आगे बने बॉक्स को टिक करदें ओर फिर निचे ओके को दबा दें| 

हो गया काम ख़तम ये सब करने के बाद जब आप अपने डेस्कटॉप पर माय कंप्यूटर को क्लिक कर के खोलेंगे तो वहा आप को आप के हार्ड डिस्क का एक भी ड्राईब नज़र नहीं आएगा|
और जब आप को अपने ड्राईब दुबारा देखना हो उनको अन-हाईड करना हो तो आप उपर दिए गए प्रक्रिया को दुबारा कीजिये और अंत में notconfigured के आगे टिक कर दीजिये |

Saturday, December 24, 2011

Window XP के स्टार्ट मेनू में अगर कंट्रोल पेनल का आप्शन नहीं है तो???

Window XP के स्टार्ट मेनू में अगर कंट्रोल पेनल का आप्शन नहीं है तो इसके लिए आप सबसे पहले अपने डेस्कटॉप के किसी भी खाली जगह पर राईट क्लिक करें और फिर propereties को क्लिक करें|   




Properties को क्लिक करने के बाद एक और विंडो खुलेगा उसमे Start Menu को क्लिक करें और फिर Customise को क्लिक करें|   


Customize को क्लिक करने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे Advanced टेब को क्लिक करें और फिर उसी विंडो में निचे Control Panel के निचे लिखे हुवे Display as a link के आगे बने हुवे बॉक्स को टिक करदें|        



Friday, December 23, 2011

फोटो रि-साइज़ का आप्शन राईट क्लिक में जोड़ें |

Window XP या Vista कंप्यूटर के राईट क्लिक से आप अपने कंप्यूटर में किसी भी फोटो को रि-साईज कर सकते है,इसके लिए आप को अपने कंप्यूटर में Image Resizer नाम के एक सॉफ्टवेर को डाउनलोड करना होगा इस सॉफ्टवेर को डाउनलोड करके अपने कंप्यूटर में इंस्टाल करलें ,इंस्टाल करने के बाद जब आप किसी फोटो को सलेक्ट करके राईट क्लिक करेंगे तो आप को रि-साइज़ का आप्शन मिलेगा | 




जब आप रि-साइज़ पिक्चर को क्लिक कीजियेगा तब एक और विंडो खुलेगा जिसमे आप को पिक्चर के साइज़ को सलेक्ट कर के ओके दबाना होगा|





Sunday, November 20, 2011

अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप पर Safely Remove का Shortcut बनायें|

अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप पर Safely Remove का Shortcut बनाने का आसन तरीका | 
सब से पहले अपने डेस्कटॉप पर कही भी खली जगह पर राईट क्लिक करे और फिर खुले हुवे विंडो में New और फिर Shortcut पर क्लिक करें |





Shortcut को क्लिक करने के बाद जो विंडो खुलेगा उसमे निचे लिखा हुवा कोड टाइप करे या फिर कॉपी पेस्ट करदे |
Code->RunDll32.exe shell32.dll,Control_RunDLL hotplug.dll


कोड टाइप करने के बाद Next को क्लिक करे |


Next को क्लिक करने के बाद एक और विंडो खुलेगा उसमे आप को अपने Shortcut बटन का नाम लिखना है जो आप अपने अनुसार कुछ भी लिख सकते हैं और फिर निचे कोने में फिनिश बटन को क्लिक करदे |
हो गया काम ख़तम अब आप देखेंगे की आप के डेस्कटॉप पर एक नया Shortcut बटन बन गया है Safely Remove के नाम से {हम ने इस शोर्ट कट का नाम Safely Remove लिखा था}या फिर आप ने जो नाम डाला था |
अब जब भी आप को अपने कंप्यूटर से किसी बाहरी हार्डवेयर को निकालना हो तो आप इस Shortcut को क्लिक कीजिये और फिर अपने हार्डवेयर को निकल लीजिये|   


 Subscribe via Google SMS Channel

Friday, October 28, 2011

क्या आप जानते है,आप के कंप्यूटर में कुछ छुपे हुवे special characters है?

आप के कंप्यूटर में कुछ छुपे हुवे special characters है जो बहुत लोग नहीं जानते है|
अपने कंप्यूटर के छुपे हुवे special characters को देखने और इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले start और फिर run को क्लिक कीजिये और फिर खुले हुवे run विंडो में charmap टाइप कीजिये और ओके दबा दीजिये |



ओके दबाने के बाद special characters का एक विंडो खुल जायेगा जिसमे से आप अपने पसंद के special characters का उपयोग कर सकते हैं |अगर आप चाहे तो इन special characters के फॉण्ट को भी बदल सकते है |
  


 Subscribe via Google SMS Channel

Thursday, October 27, 2011

आप का कंप्यूटर कब शटडाउन हुवा था ?

अगर आप ये जानना चाहते है की आप का कंप्यूटर आखिर बार कब शटडाउन हुवा था तो सब से पहले स्टार्ट बटन को क्लिक कीजिये और फिर उस में event viewer टाइप कीजिये फिर खुले हुवे विंडो में सब से उपर आप को event viewer लिखा हुवा दिखेगा उसको क्लिक कीजिये |
अगर आप के पास Window XP है स्टार्ट बटन को क्लिक कीजिये और फिर रन बॉक्स को खोलिए और उसमे eventvwr.msc टाइप कीजिये और ओके दबा दीजिये |    



event viewer क्लिक करने के बाद एक विंडो खुलेगा उसमे बाये कलम में Window Log को क्लिक कीजिये और फिर System को क्लिक कीजिये |   


System को क्लिक करने के बाद विंडो के बिच वाले हिस्से को एस्क्रोल कीजिये और फिर Event 6006 को ढूंढ़ के क्लिक कीजिये| 


जब आप Event 6006 को क्लिक कीजियेगा तो एक विंडो खुलेगा जिसमे आप को आप के कंप्यूटर का पिछला शटडाउन टाइम और तारीख लिखा हुवा दिखेगा |  





 Subscribe via Google SMS Channel

Monday, May 30, 2011

"Wireless Key View" एक बेहतरीन सॉफ्टवेर |

 'Wireless Zero Configuration' इस सॉफ्टवेर के मदद से आप अपने कंप्यूटर में सेव किये गए किसी भी वायेर्लेस नेटवर्क के पासवर्ड को देख सकते है या फिर उसको टेक्स्ट के रूप में सेव कर सकते है या उसका प्रिंट नीकाल सकते है |

ये सॉफ्टवेर इस्तेमाल में बहुत ही आसान और साइज़ में सिर्फ 55 Kb का है |
ये सॉफ्टवेर सिर्फ Window XP के लिए है |


Subscribe via Google SMS Channel

Wednesday, May 25, 2011

"Open With Right Click" राईट क्लिक मेनू में किसी भी प्रोग्राम को या सॉफ्टवेर को जोड़ सकते है |

"Open With Right Click" नाम के इस छोटे से सॉफ्टवेर की मदद से आप अपने कंप्यूटर के राईट क्लिक मेनू  में किसी भी प्रोग्राम को या सॉफ्टवेर को जोड़ सकते है |




इस्तेमाल में आसन और साइज़ में सिर्फ 100 Kb का है ये सॉफ्टवेर |


Subscribe via Google SMS Channel

Sunday, April 24, 2011

कंप्यूटर में घडी को इस्क्रिन सेवर के रूप में लगा सकते हैं |

आप अपने कंप्यूटर में घडी को इस्क्रिन सेवर के रूप में लगा सकते हैं जो आप को करेंट टाइम बताएगा |



ये सॉफ्टवेर साइज़ में सिर्फ 357 Kb का है |   



Tuesday, March 29, 2011

अपने कंप्यूटर के वालपेपर को ऑटोमेटिक्ली बदल सकते है |

Wallpaper Randomizer एक सिस्टम ट्रे सॉफ्टवेर है जिस की मदद से आप अपने कंप्यूटर के वालपेपर को ऑटोमेटिक्ली बदल सकते है |

ये सॉफ्टवेर इस्तेमाल में बहुत ही आसन और साइज़ में सिर्फ 487 Kb का है |  


Monday, March 28, 2011

अगर आप चाहे तो स्टार्ट बटन को डिसेबल कर सकते है |

अगर आप अपने कंप्यूटर को दुसरे लोगो के द्वारा इस्तेमाल नहीं करने देना चाहते है तो ये desklock-security नाम का सॉफ्टवेर आप के बहुत काम का है |


इस सॉफ्टवेर के मदद से आप अपने कंप्यूटर के की-बोर्ड,माउस या फिर किसी दुसरे सॉफ्टवेर को लाक कर सकते हैं|
अगर आप चाहते है की आप के गैर हाजरी में कोई आप के कंप्यूटर से किसी सॉफ्टवेर को डिलीट नहीं करे तो आप इस सॉफ्टवेर की मदद से Add Remove के ऑप्शन को डिसेबल कर सकते है या फिर कंट्रोल पनेल को डिसेबल कर सकते है अगर आप चाहे तो स्टार्ट बटन को डिसेबल कर सकते है |


इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद डेस्कटॉप पर कोई शोर्ट कट नहीं बनता है बल्कि आप के कंप्यूटर के सिस्टम ट्रे में एक क्रास का आइकन बनता है जिसको क्लिक करने पर इस सॉफ्टवेर का विंडो खुलता है जिसमें आप अपने अनुसार फेर बदल कर सकते है |  
   
इस्तेमाल में आसन और साइज़ में सिर्फ 4 Mb का है ये सॉफ्टवेर |

Friday, February 18, 2011

आप के कंप्यूटर के लिए एक 228 Kb का एक छोटासा नोट पेड |

आप के कंप्यूटर के लिए एक 601 Kb का एक छोटासा नोट पेड |
जो Unicode, UTF-8, Unix और Mac text फिल्स को सपोर्ट करता है |
साइज़ में छोटा और इस्तेमाल में बहुत आसान |


Monday, February 14, 2011

आप के कंप्यूटर में autorun वाईरस को खोज के डिलीट करता है |

Autorun Deactivator एक छोटासा सॉफ्टवेर है जो आप के कंप्यूटर में autorun वाईरस  को खोज के डिलीट करता है |
इसके आलावा इस सॉफ्टवेर कि सहायेता से आप अपने कंप्यूटर से 50 तरह के वाईरस,वोर्म ,ट्रोजन और मॉलवेयर जईसे खतरनाक प्रोग्रामो को खोज के डिलीट कर सकते है |


Saturday, February 12, 2011

आप के कंप्यूटर के लिए एक फ्री डाईरी |

अगर आप को डाईरी लिखना पसंद है और आप अपने कंप्यूटर में भी डाईरी चाहते हैं तो ये छोटा सा सॉफ्टवेर आप के इस मनोकामना को पूरा कर सकता है|
ये सॉफ्टवेर सिर्फ 800 Kb का है |
  


Saturday, December 18, 2010

Window XP के लिए साइडबार |

विंडो XP में भी विस्टा और 7 कि तरह डेस्कटॉप पर साइड बार लगा सकते है जो आप को आप के कंप्यूटर में चल रहे प्रोग्राम ,कलेंडर,मौसम ,मेल इन बॉक्स,म्यूजिक प्लेयर,फोटो सलाईड शो और भी बहुत कुछ को आप के डेस्कटॉप पर दर्शाता रहेगा |



Monday, December 13, 2010

"Copy To Folder,Calculator,Move To Folder" इन सब को राईट क्लिक में जोड़ें|

" CMenu " इस छोटे से सॉफ्टवेर जिसका साइज़ सिर्फ 303 Kb है, कि मदद से हम context menu (right click popup menu) में किसी भी कमांड को जोड़ सकते है |
उदाहरण के लिय -------------------
Copy To Folder (Right click on file or folder)
Calculator (Right click my computer)
Command From Here (Right click on folder)
Move To Folder (Right click on file or folder)
Open With Notepad (Right click on file)

Wednesday, December 8, 2010

PushMonitOff एक छोटा सा सॉफ्टवेर है |

PushMonitOff एक छोटा सा सॉफ्टवेर है जो आप को एक छोटे से रन कमांड कि मदद से आप के मोनिटर को बंद करने कि सुविधा देता है |
ये सॉफ्टवेर सिर्फ 430 Kb का है |