Showing posts with label हमारा देश. Show all posts
Showing posts with label हमारा देश. Show all posts

Friday, January 25, 2013

ट्रेन का खाना बासी है? तो डायल करें 800111321

आप को ट्रेन में दिया गया खाना बासी है,ख़राब है, मात्रा कम है या कीमत से ज्यादा राशी ली जा रही है तो आप इस तरह के होने वाली किसी भी परेशानी की शिकायत सीधे रेल मंत्रालय को कर सकते हैं। 




इस प्रकार की शिकायत करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा एक टोल फ्री नंबर 800111321 की सुविधा शुरू किया गया है।इस नंबर पर काल करने पर किसी प्रकार का चार्ज नहीं लगेगा। ट्रेन में अगर खाने-पीने की कोई शिकाएत हो तो आप इस टोल फ्री नंबर 800111321 पर काल कर के अपनी शिकाएत दर्ज करा सकते हैं ।

Wednesday, January 9, 2013

पासपोर्ट आवेदन में अब आधार कार्ड मान्य |

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब आधार कार्ड का नंबर भी फोटो पहचान और पते के प्रमाण के रूप में सुविकार किया जायेगा।




फ़िलहाल पासपोर्ट बनवाने के लिए पहचान और पते के प्रमाण के लिए 14 तरह के दस्तावेज सुविकार किये जाते हैं। इनमे मतदाता पहचान पत्र ,राशन कार्ड ,पैन कार्ड ,ड्राईविंग लाईसेंस ,जन्म प्रमाण पत्र आदि शामिल है ।आधार कार्ड में एक 12 अंको का नंबर होता है जो भारत सरकार की ओर से जरी किया जाता है और यही नम्बर पुरे भारत में फोटो पहचान और पते के लिए प्रमाण पत्र के रूप में काम करेगा ।

Friday, December 14, 2012

रसोई गैस में भी कनेक्शन पोर्टबिलिटी लागु |

अगर आप अपने एलपीजी वितरक से परेशां हैं तो आने वाले कुछ महीनो में आप इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं ।मोबाइल की तरह रसोई गैस में भी सरकार कनेक्शन पोर्टबिलिटी लागु करने की योजना बना रही है। 

अगर रसोई गैस कनेक्शन पोर्टबिलिटी लागु होता है तो इस सेवा के तहत किसी एक कम्पनी का उपभोगता दूसरी गैस कम्पनी के पास जा सकता है या वितरक से कोई परेशानी है तो अपना वितरक बदल सकता है । इस सेवा के शुरू हो जाने से आम उपभोगता को बहुत लाभ होगा और दूसरी तरफ एलपीजी वितरको को भी अपनी सेवाएँ बेहतर करने के लिए दबाव बना रहेगा।




Thursday, December 6, 2012

आप का आधार कार्ड किसी और के पास तो नहीं है ?

अगर आप ने आधार कार्ड बनाने के लिए अपना पंजीयन कराया है तो नामांकन के वक़्त मिले पर्ची को बहुत संभाल के रखियेगा। अपना नामांकन नम्बर ना ही किसी को बताएं और ना ही उस नंबर को कही इन्टरनेट पर अपलोड करें ।क्यों की किसी को अगर आप का नामांकन नम्बर पता चल जाये तो वो बहुत ही आसानी से आप के बारे में थोड़ी बहुत और जानकारी इकठा करके आप का आधार कार्ड इन्टरनेट से डाउनलोड कर सकता है और उसका बहुत आसानी से दुरूपयोग भी कर सकता है ।


इन्टरनेट से डाउनलोड किये गए आधार कार्ड के द्वारा मोबाइल सिम लिया जा सकता है बैंक में अकाउंट खोला जा सकता है और भी कई तरह के पहचान पत्र के रूप में इसका इस्तेमाल किया जा सकता हैं ।


आधार कार्ड को ऑन लाइन डाउनलोड करने की सुविधा देना, है तो अच्छी बात लेकिन डाउनलोड को आसान बनाने के चक्कर में सुरक्षा का ध्यान नहीं रखा गया है ।

अपना आधार कार्ड यहाँ से डाउनलोड करें ।



Saturday, December 1, 2012

अब अपना PF खाता घर बैठे हर महीने ऑन लाइन एक्सेस करें |

अगर आप पी एफ खाताधारक हैं तो आप के लिए एक अच्छी खबर है ।कर्मचारी भविष निधि संगठन ने अपने सदस्यों के लिए एक नयी सुविधा शुरू की है इस सेवा के तहत कोई भी कर्मचारी जिनका इलेक्ट्रानिक चालान कम रिटर्न अपलोड हो चूका है वो अपना PF खाता घर बैठे हर महीने ऑन लाइन एक्सेस कर सकते हैं ।



यह सेवा http://www.epfindia.gov.in/ पर पी ऍफ़ सदस्यों के लिए उपलब्ध है।इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सब से पहले आप को यहाँ रजिस्टर होना होगा इसके बाद आप इस सेवा का उचित लाभ उठा सकते हैं ।यहाँ रजिस्टर होने के लिए आप के पास पैन नंबर ,आधार कार्ड ,पासपोर्ट ,मतदाता पहचान पत्र ,राशन कार्ड या ड्राईविंग लाईसेन्स जेसे फोटो पहचान पत्र होना ज़रूरी है । अधिक जानकारी के लिए आप यहाँ क्लिक करें ।




Tuesday, November 20, 2012

वर्तमान समय में चल रहे चेक बुको को रद्द किया जा रहा है |

अगर आप चेक बुक से लेनदेन करते हैं तो आप को अपना पुराना चेक बुक बदलना पड़ेगा क्यों की 1 जनवरी 2013 से किसी भी पुराने चेक बुक से लेनदेन नहीं किया जा सकता है । चेक द्वारा होने वाली जालसाजी को रोकने के लिए सभी बैंको के पुराने चेक को प्रक्रिया से बाहर किया जा रहा है ।



रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों के अनुसार वर्तमान समय में चल रहे चेक बुको को रद्द किया जा रहा है इन पुराने चेको के जगह पर 1 जनवरी 2013 से नए हाईटेक चेक चलेंगे ।इन नए चेक में तिथि को छोड़ कर किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं किया जा सकेगा । 1 जनवरी 2013 के बाद सभी बैंको के हर ग्राहक को नए फोर्मेट वाली चेक बुक लेना अनिवार्य होगा ।नए चेक बुक लेने के लिए पुराने चेक बुक को बैंक में जमा करना होगा । अगर आप ने कोई सामान क़िस्त में लिया है और फाईनेंस कम्पनी को पुराना चेक बुक दिया है तो आप को उन्हें भी पुराने की जगह नए चेक बुक देने होंगे । 



Wednesday, November 14, 2012

दीपावली की हार्दिक शुभकामना ।




आप को आशीर्वाद मिले गणेश से , विद्या मिले सरस्वती से , धन मिले लक्ष्मी से, खुशिया मिले रब से, प्यार मिले सब से, यही दुवा है दिलसे, आप को और आप के पुरे परिवार को दीपावली की हार्दिक शुभकामना ।


Monday, October 8, 2012

इस सेवा के लिए वोडा फोन को सलाम |

भारतीय टेलीकॉम कंपनियां अब समाजसेवा भी करने लगी हैं | वोडा फोन इंडिया ने एक अलग बिलकुल नए तरह के सेवा की शुरुवात की है |इस सेवा के तहत अगर किसी मरीज को इलाज के वक़्त खून की ज़रूरत पड़ती है तो वह अपने मोबाइल फोन के द्वारा रक्तदान के इच्छुक व्यक्ति को खोज सकता है या कोई व्यक्ति चाहे तो खुद भी रक्त दान कर सकता है। 


इस सब के लिए ज़रूरत है महज़ एक SMS की आपको सिर्फ ‘BLOOD’लिखकर 55444 पर sms करना है। इसके बाद कुछ एक आसान सवालों का जवाब देने पर आप किसी रक्त दान करने वाले को खोज सकते है या खुद डोनर बन सकते हैं। ये सेवा उनलोगों के लिए बहुत लाभदाई है जो अपना इलाज कराने अपने शहर दे दूर दुसरे शहरो में जाते हैं जहा कोई पहचान वाला नहीं होता है और वहा खून की ज़रूरत पड़ जाती है| इस सेवा के तहत आप को सिर्फ उन्ही लोगो की जानकारी दी जाएगी जो आप से नजदीक होंगे ताकि ज़रूरत पड़ने पर उन्हें जल्द से जल्द खोजा जा सके या वो आप तक जल्द से जल्द पहुच जाएँ | इस सेवा के लिए वोडाफोन ने सिर्फ 1 रुपए की सर्विस फीस लागू की है। 



Wednesday, September 12, 2012

बड़े काम के हैं ये घरेलु नुस्खे

अगर हिचकियाँ आयें तो | 
कभी कभी लगातार हिचकियाँ आनी शुरू हो जाती हैं जो रुकने का नाम ही नहीं लेतीं और उसके वजह से बिना वजह बहुत परेशानी उठानी पड़ती है |अब अगर कभी आप को हिचकियाँ आनी शुरू हो जो रुकने का नाम न ले रहीं हों तो आप एक चमच चीनी खा लें तुरंत हिचकियाँ आनी बंद हो जाएगी |

tradeindia.com



मुह से दुर्गन्ध आती हो | 
अगर मुहं से किसी तरह की दुर्गन्ध आये या प्याज़ खाने के बाद मुहं से दुर्गन्ध आये तो ऐसे में दही के द्वारा मुहं से आने वाले दुर्गन्ध को दूर किया जा सकता है |जब भी लगे की मुहं से दुर्गन्ध आ रही है तो दो या तिन चमच दही खा लेनी चाहिए दही में मौजूद वेक्टीरिया मुहं की दुर्गन्ध को ख़तम कर देते हैं |

अगर घर में छोटा मोटा चोट लग जाये | 
घर में कई बार किसी काम को करते करते चोट लग जाता है ,त्वचा थोड़ी बहुत कट या छिल जाती है जिसको आमूमन लोग डॉक्टर के पास जाने के झंझट की वजह से नज़र अंदाज़ कर देते हैं| अगर आप डॉक्टर के पास नहीं जाना चाहते हैं तो कोई बात नहीं क्यों की घर में ही एक अच्छा एंटीसेप्टिक लौंग के रूप में मौजूद है जी हा लौंग के पाउडर को कटे या खरोंच के जगह पर छिड़क दें ये किसी तरह के इन्फेक्शन को नहीं होने देगा | 

अगर आप के तलवे में दर्द हो तो | 
दिन भर की भाग दौड़ के बाद या जो लोग दिन में ज्यादा कार चलाते हैं अक्सर उनके तलवों में दर्द बना रहता है |अगर आप के भी तलवों में दर्द है तो एक टेनिस बाल को अपने तलवे के निचे रख के टेनिस बाल को तलवे की मदद से धीरे-धीरे आगे पीछे लगभग 2 से 3 मिनट तक घुमाएँ |आप के तलवे का दर्द दूर हो जायेगा |

याददाश्त तेज होती है।
सात दाने बादाम के रात को भिगोकर सुबह छिलका उतार कर बारीक पीस लें । इस पेस्ट को करीब 250 ग्राम दूध में डालकर तीन उबाल लगाऐं। इसके बाद इसे नीचे उतार कर एक चम्मच घी और दो चम्मच शक्कर मिलाकर ठंडाकर पीऐं। 15 से 20 दिन तक इस विधि को करने से याददाश्त तेज होती है।

Tuesday, September 11, 2012

देश भर में मोबाइल पर मिलने वाली ISD सुविधा बहुत जल्द बंद हो जाएगी |

देश भर में प्री-पेड मोबाइल पर मिलने वाली ISD सुविधा बहुत जल्द बंद होने वाली है | ट्राइ ने सभी मोबाइल कम्पनियों को निर्देश भेज दिया है |
भेजे गए निर्देश के मुताबिक ISD की सुविधा पुरे देश में प्री-पेड मोबाइल पर बंद कर दी जाये और अगर किसी उपभोगता को अपने मोबाइल पर ISD की सुविधा चाहिए तो उसे अपने मोबाइल सेवा प्रदाता कम्पनी से विशेष तौर पर मांगना पड़ेगा | ISD की सुविधा विशेष आग्रह के बाद ही उपलब्ध कराई जाएगी | ट्राइ के अनुसार अगले 10 दिनों में सभी प्री-पेड उपभोग्तावो को SMS के द्वारा बताया जायेगा की उनकी ISD सेवा को अगले 60 दिन के अंदर बंद कर दिया जायेगा |




जिन उपभोगता को अपने मोबाइल पर ISD की सुविधा चाहिए होगी वो SMS मिलने के 60 दिन के अंदर कम्पनी को इसकी सुचना देंगे |
ट्राइ के मुताबिक ये कदम उपभोगता के हित के लिए उठाया जा रहा है |उपभोग्तावो को शिकायत रहती थी की विदेश के नम्बरों से मिस्ड काल आती हैं जिनको डायल करने पर बिना वजह पैसा खर्च हो जाता है इसके आलावा लाटरी और पुरस्कारों के लिए भी बहुत सारे फर्जी SMS विदेशो के नम्बरों से आते हैं जिनके जाल में फस के कई लोग अपनी मेहनत से कमाई जमा पूंजी गवा देते है |
ट्राइ द्वारा उठाये गए ये कदम उपभोगता के हित में हैं या नहीं ये तो वक़्त ही बताएगा |

Sunday, September 2, 2012

क्या आप जानते हैं कि एलपीजी कनेक्शन के साथ आपको इंश्योरेंस का लाभ भी मिलता है।

क्या आप जानते हैं कि एलपीजी कनेक्शन के साथ आपको इंश्योरेंस का लाभ भी मिलता है। शायद नहीं। दस में आठ उपभोक्ताओं को यह नहीं पता, लेकिन आप जान लें कि एलपीजी कनेक्शन के साथ ही आपका बीमा हो जाता है। गैस सिलेंडर से दुर्घटना होने की स्थिति में आपको 10 से 25 लाख रुपए तक का क्लेम मिल सकता है। इतना ही नहीं सामूहिक दुर्घटना की स्थिति में क्लेम की राशि 50 लाख रुपए तक हो सकती है।



दुर्घटना के बाद इलाज का खर्च कंपनी उठाती है|एलपीजी के सिलेंडर से दुर्घटना होने की स्थिति में दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति के इलाज का सारा खर्च भी कंपनी को उठाना होता है। लेकिन प्रायोगिक रूप से ऐसा नहीं होता। जानकारी के अभाव में न तो उपभोक्ता इसकी सूचना कंपनी को देती है और न ही कंपनी इसमें किसी प्रकार की दिलचस्पी दिखाती है।गैस कनेक्शन के साथ मिलने वाले बीमा की जानकारी उपभोक्ताओं को नहीं दी जाती है। नियमत: गैस एजेंसी संचालकों को चाहिए कि कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को यह बात बताएं। यह अनिवार्य है। लेकिन, ऐसा नहीं किया जाता।
गैस सिलेंडर से दुर्घटना या उसमें मौत होने पर 24 घंटे में एजेंसी और स्थानीय थाने को सूचना देनी होती है। गैस एजेंसी से क्षेत्रीय कार्यालय और वहां से संबंधित बीमा कंपनी को खबर की जाती है। बीमा एजेंसी छानबीन कर बीमा की राशि उपलब्ध कराती है।

बिमा क्लेम के लिए आवश्यक शर्तें------
  • एलपीजी कनेक्शन वैध होना चाहिए।
  • एजेंसी द्वारा प्रदत्त पाइप और रेगुलेटर का इस्तेमाल होना चाहिए।
  • जहां गैस का इस्तेमाल हो रहा हो, वह जगह संकीर्ण न हो।
  • जिस जगह पर गैस का इस्तेमाल होता हो, वहां खुली बिजली का तार न हो।

Wednesday, August 29, 2012

ATM मशीन से रकम नहीं निकला जबकि आप के खाते से भुगतान हो गया | अब आप क्या करेंगे?

ATM आज हर इन्सान इस नाम से वाकिफ है| अगर किसी को अपने बैंक अकाउंट से रुपया निकलना होता है तो इसी ATM कार्ड का इस्तेमाल कर के भारत के किसी कोने में बिना वक़्त बर्बाद किये हुवे रुपया निकल लेता है|
इस ATM कार्ड के बदौलत आज हमर बहुत सारा कीमती वक़्त बच जाता है जो पहले बैंको में लगने वाली लम्बी-लम्बी लाईनों में बर्बाद हो जाता था |
लेकिन अगर इस ATM कार्ड का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक नहीं किया जाये तो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है |इसलिए ATM कार्ड किसी को देना नहीं चाहिए इसके पिन नम्बर को किसी दुसरे को बताना नहीं चाहिए या फिर पिन नम्बर को कही लिख के नहीं रखना चाहिए | सारी सावधानिय बरतने के बाद भी एक ऐसी समस्या है जो आप के न चाहते हुवे भी इसका सामना करना पड़ सकता है |
जी हा,कई बार ऐसा होता है की हम ATM कार्ड के द्वारा पैसा निकालने जाते है लेकिन पूरी प्रक्रिया के बाद पैसा नहीं निकलता है और हमारे अकाउंट में निकाला गया दर्शाता है जिसको हम कहते है की "आरे यार ATM मशीन से पैसा नहीं निकला फस गया" |
अगर कभी आप के साथ ऐसा हो जाये तो?????





ATM काउंटर पर कस्टमर केयर का नम्बर दिया होता है उसपर काल करके कम्प्लेन दर्ज कराएँ और ATM से निकली हुई रसीद को संभल के रख लें |इसके बाद आप का अकाउंट जिस बैंक का है उसको एक लिखित आवेदन पत्र के द्वारा जिसमे आप के खाते का विवरण हो, जिस ATM में आप का पैसा फसा था उसका विवरण हो ,और उस तारीख का विवरण हो जिस दिन ये घटना क्रम आप के साथ घटा था की जानकारी दे और उसकी एक पावती{रिसीविंग} आप ज़रूर ले लें | शिकाएत दर्ज कराने के बाद आम तौर पर बैंक समस्याओ के समाधान के लिए 7 दिन का वक़्त मांगते है लेकिन अगर आप के समस्या को समय सीमा के अंदर नहीं सुलझाया गया तो फिर आप बैंकिंग लोकपाल या उपभोक्ता अदालत में शिकाएत दर्ज करा सकते हैं |

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों के अनुसार बैंकिंग लोकपाल में शिकाएत करने के बाद लगभग 15 दिनों के अंदर विवाद का निराकरण किया जाना चाहिए और अगर समाधान में 15 दिन से जयादा लगे तो आप 100/-प्रति दिन के हिसाब से जुरमाना मांग सकते हैं |अगर बैंकिंग लोकपाल के द्वारा आप की समस्या हल नहीं हुई तो आप अंत में उपभोक्ता अदालत में जा सकते हैं |



Saturday, August 25, 2012

खबरदार! फर्जी कागजात पर सिम ली तो होगी FIR

सिम कार्ड लेने के लिए फर्जी कागजात देने वालों की अब खैर नहीं है। नए नियमों के मुताबिक सिम कार्ड बेचने वाले रिटेलर्स और फ्रेंचाइजी को अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी।टेलिकॉम ऑपरेटर को दस्तावेज सौंपने के 15 दिनों के अंदर अगर कागजातों में गड़बड़ी पाई जाती है तो रिटेलर ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। नए नियम नवंबर से लागू होंगे।
और सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदार को ये सुनिश्चित करना होगा कि उसने ग्राहक को देखा है और उसके फोटोग्राफ के साथ उसके चेहरे की मिलान भी की है। अगर बाद में ये पता चलता है कि रिटेलर ने वेरिफिकेशन में ढ़िलाई बरती है तो फिर टेलिकॉम ऑपरेटर को उसके खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस में शिकायत करने का अधिकार होगा।
यही नहीं नए नियमों के मुताबिक किसी ग्राहक को अलग-अलग कंपनियों से भी 10 से ज्यादा कनेक्शंस नहीं मिलेंगे। यही नहीं 6 महीने के बाद ये चेक करना होगा कि फॉर्म में लिखा गया पता सही है या नहीं।

ये पोस्ट IBN7 के वेबसाइट से लिया गया है |इस पोस्ट का मकसद आम आदमी को इस जानकारी से रु-बरु करना है |

Sunday, August 19, 2012

आप सब को ईद मुबारक |




आप सब को ईद की बहुत बहुत मुबारक बाद |
अल्लाह करे आप सब की ज़िन्दगी में ख़ुशी हमेशा बनी रहे {आमीन}


Saturday, August 4, 2012

बच्चो के लिए टॉप 10 वेबसाइट |

बच्चो को अगर आप कंप्यूटर या इन्टरनेट का इस्तेमाल करना सीखना चाहते हैं तो आप उनको उन वेबसाइट के बारे में बताये और दिखाए जो खास कर के बच्चो के लिए ही बनी है इन वेबसाइट पर कहानी ,कविता और मनोरंजन के ढेर सारे विकल्प उपलब्ध रहते हैं |बच्चों को इंटरनेट पर हल्के-फुल्के मनोरंजन की तलाश रहती है लेकिन कई बार वे भटककर गलत जगह पहुंच जाते हैं। जो माता-पिता बच्चों को मनोरंजक और शिक्षाप्रद साहित्य पढ़ते देखना चाहते हैं, वे अक्सर निराश होते हैं आप अपने बच्चों को इन वेबसाइटों के बारे में बताएं, जो साफ-सुथरी और अच्छी कहानियां, कविताएं, गेम और ऐक्टिविटीज़ को प्रमोट करती हैं।
from google






Wednesday, August 1, 2012

राखी ई-ग्रीटिंग भेजने के लिए टॉप 20 वेबसाइट |

कल रक्षा बन्धन का त्यौहार है | सभी को बहुत बहुत बधाई |
आज आप के लिए मै "टॉप 20 राखी ई-ग्रीटिंग" वेबसाइट लाया हु जहा से फ्री में सुंदर-सुंदर राखी ग्रीटिंग को इन्टरनेट के द्वारा भेजा जा सकता है|






a

Tuesday, May 29, 2012

दिल को शारीर से 75 मिनट तक बहार रखा जा सकता है|

ये बात बहुत ही अजीब लगती है की किसी इन्सान के दिल को शारीर से 75 मिनट तक बाहर रखा जा सकता है लेकिन ये कारनामा कर दिखाया है अहमदाबाद के चिकित्सको ने उन्हों ने एक महिला के दिल को शारीर से 75 मिनट तक बाहर रख कर कार्डियक मसाज दिया|
from google
कार्डियक मसाज क्या है ?
इसमें दिल को इन्सान के शारीर से बाहर निकाल के हाथ में रखा जाता है और हाथ के सिर्फ चार ऊँगलीयो से पम्पिंग किया जाता है इससे मरीज के दिल में खून और दिमाग में ऑक्सीजन सुचारू रूप से पहुचता है|

Monday, May 28, 2012

भारतीय साहित्य संग्रह |

अगर आप को हिंदी साहित्य के किताबो में रूचि है और आप इनको खरीदना चाहते हैं तो आप भारतीय साहित्य नाम के वेबसाइट पर जा के अपने पसंद के किसी भी पुस्तक को खरीद सकते हैं इस वेबसाइट पर कविता,गजल ,साहित्य ,कहानी संग्रह ,कविता संग्रह ,उपन्यास ,नाटक-एकाँकी ,हास्य-व्यंग्य ,बाल एवं युवा साहित्य ,धर्म एवं दर्शन ,इतिहास और राजनीति ,खाना खजाना ,वास्तु एवं ज्योतिष ,सिनेमा एवं मनोरंजन और पर्यावरण एवं विज्ञान की पुस्तक उपलब्ध है| 
from google


Sunday, May 20, 2012

एक से एक पकवान बनाने की विधि हिंदी में|

अगर आप नए नए पकवान बनाने और खाने के शोखीन है तो आप के लिए ये वेबसाइट बहुत उपयोगी साबित होगी| इस वेबसाइट पर एक से एक पकवान को बनाने का तरीका बताया गया है और अच्छी बात ये है की इस वेबसाइट की सारी जानकारी हिंदी में है| इस वेबसाइट पर राजेस्थानी पकवान,साउथ इंडियन पकवान और तरह तरह के आचार बनाने की आसन विधि बताई गयी है| इस वेबसाइट का इंग्लिश वर्सन भी उपलब्ध है|


इस वेबसाइट पर दी गयी पकवानों के कुछ नाम.......
  • परवल कोरमा Parval Kurma Curry
  • चिल्ली पनीर - Chilli Paneer Recipe
  • अचारी आलू - Achari Aloo
  • पालक पनीर भुजिया - Palak Paneer Bhurji
  • पिज्जा सेन्डविच - Pizza Sandwich
  • चिल्ली पनीर - Chilli Paneer
  • आम की बर्फी - Mango Burfi
  • ब्रेड का हलवा - Bread Halwa
  • Shahi Paneer Recipe शाही पनीर
  • दाल मखनी - Dal makhani
  • नारियल के लड्डू – Coconut Laddu 
इस वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करें|


Thursday, March 8, 2012

आप सब को होली की हार्दिक बधाई ।

आप सब को होली की हार्दिक बधाई ।आप की ज़िन्दगी होली के रंगों की तरह रंगीन हो। आप की ज़िन्दगी में खुशियों के रंग भर जाये।