Monday, January 9, 2012

If I Die, Aplikasi Facebook Setelah Kematian

 

Rasa bergidik sempat mampir saat mengetahui Facebook mengumumkan telah membuat aplikasi bernama If I Die. Dengan aplikasi ini, pengguna Facebook yang sudah meninggal dipastikan dapat tetap mengirimkan pesan-pesan melalui Wall mereka. Merinding?
Aplikasi If I Die, secara sederhananya bisa juga disebut surat wasiat. Hanya saja yang akan dibagikan berupa kenangan-kenangan tulisan maupun foto-foto

Sunday, January 8, 2012

Cara Membuat Account Offline "Games For Windows Live"

Games for windows live. memang aplikasi ini adalah salah satu fitur menarik dari microsoft yang dikembangkan untuk menjadikan sebuah game dapat bermain secara online bersama sama, banyak sekali game yang menggunakan games for windows live. seperti Fable 3 dan GTA 4. namun banyak orang yang kebingungan apakah games for windows live dapat digunakan secara Offline? 


Jawabannya : Bisa. bagaimana

सोने के लिए मिलते हैं 76000 रुपए |अनोखी नौकरी |

जिस कम्पनी में आप काम करते है और काम के वक़्त अगर आप अपने अधिकारी को सोते हुवे मिले तो यक़ीनन आप की नौकरी चली जाएगी ,आप को उसी वक़्त नौकरी से निकल दिया जायेगा|
लेकिन चीन के 27 साल के "ली जिया" को नौकरी के दरमियान सोने के लिए मोती तन्खवाह मिलती है लगभग 76000 रूपये|
जी हा असल में ली जिया को 5 स्टार होटलों के कमरों में सोना पड़ता है और फिर होटल मनेजमेंट को ये रिपोर्ट देना होता है की कमरा गेस्ट के सोने के लिए अच्छा है या नहीं बिस्तर ठीक है या नहीं,कमरों में इस्तेमाल किया जा रहा परफ्यूम ठीक है या नहीं, कमरा साफ़ है या नहीं, कमरे में लगे टेलीविसन,फ्रिज,एयरकंडिशनर,बाथरूम में लगा हुवा गीजर गेस्ट को पसंद आएगा या नहीं |

कमरे में किसी तरह की कोई कमी तो नहीं है| इन सब का रिपोट देना होता है ली जिया को |
आप के और हमारे नज़र में ये एक बहुत आसन और मज़ेदार काम है लेकिन ली जिया इस काम को बहुत मुस्किल और चुनौतीपूर्ण मानते हैं।



Saturday, January 7, 2012

अपनी कंप्यूटर में होने वाले प्रोब्लम को रिकार्ड करें|बिना किसी सॉफ्टवेर के |

अगर आप के पास विंडो 7 है और उसमे किसी तरह की कोई परेशानी आ गयी है जिसको आप हल नहीं कर पा रहे हैं तो परेशान होने की बात नहीं है ,क्यों की विंडो 7 में एक नया फीचर है PSR (प्रोबलम स्‍टेप्‍स रिकार्डर), जी हा PSR की सहयेता से आप अपने कंप्यूटर के परेशानी को रिकार्ड कर के अपने किसी दोस्त या कंप्यूटर के जानकार को मेल कर सकते है और अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं |
सब से पहले स्टार्ट बटन को क्लिक करें और फिर रन को क्लिक करें उसके बाद खुले हुवे रन बॉक्स में PSR टाइप करें और ओके दबा दें | 

ओके दबाने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा जिस में स्टार्ट रिकार्ड और स्टॉप रिकार्ड लिखा होगा जब आप को रिकार्डिंग शुरू करना हो तो आप "स्टार्ट रिकार्ड" को क्लिक करदें और जब बंद करना हो तो "स्टॉप रिकार्ड" को क्लिक के दें| 


रिकार्डिंग शुरू करने से पहले आउट पुट फोल्डर यानि आप ने जो रिकार्डिंग की है वो कहा सेव होगा सेट करना होगा उसके लिए आप खुले हुवे विंडो में दाहिने तरफ कोने में तीर जेसे दिखने वाले आईकन को क्लिक करे और फिर अपना फोल्डर सलेक्ट करलें|य‍ह रिकार्डिंग जिप मोड में MHTML डॉक्‍युमेन्‍टस के नाम से होती है|
         

Friday, January 6, 2012

गूगल महाराज का नया तमाशा |

गूगल हमेशा कुछ न कुछ नया तमाशा दिखता रहता है |
अगर आप गूगल का नया तमाशा देखना कहते है तो google.com को खोलिए और फिर सर्च बॉक्स में Let it snow 
टाइप कीजिये फिर देखिये गूगल महाराज का तमाशा |


दुनिया में एक बल्ब ऐसा भी है जो पिछले 110 साल से रोशन है।

दुनिया में एक बल्ब ऐसा भी है जो पिछले 110 साल से रोशन है।
नॉदर्न कैलिफोर्निया के लिवरमोर स्थित फायर स्टेशन-6 में लगा है यह बल्ब। यहां इसे उस समय लगाया गया था जब क्वीन विक्टोरिया की मौत हुई थी।
थॉमस एडिसन की ही तरह फेमस एडोल्फ चैलेट ने इस बल्ब को डिजाइन किया था। लेकिन यह अलग है कि एडोल्फ एडिसन की तरह कामयाब नहीं हो सके। जबकि उनके बल्ब ने साबित कर दिया है कि यह हाई वॉलटेज को भी सह सकने की क्षमता रखता है।

इस बल्ब को सबसे पहले 1901 में एल स्ट्रीट स्थित फायर डिपार्टमेंट के होज कार्ट हाउस में लगाया गया था। कुछ दिन बाद इसे यहां से हटा कर फायर हाउस में लगा दिया गया।
1903 में नए फायर स्टेशन-1 में ले जाया गया। 1937 में फायर हाउस की मरम्मत और इसे ठीक ठाक करने के दौरान यह बल्ब करीब एक हफ्ते तक बंद रहा।

पहले 75 साल तक यह बल्ब शहर की बिजली की सीधी लाइन पर 110 वॉल्ट के करंट से लगातार जलता रहा। 1976 से यह बल्ब कैलिफोनिर्या में लिवरमोर के फायर स्टेशन में जल रहा है। शुरू में यह 120 वॉल्ट के बिजली के करंट पर रोशनी फैला रहा था। तब तक किसी की नजर इस पर नहीं पड़ी। फिर एक दिन एक लोकल अखबार ने इस बल्ब के बारे में लोगों को जानकारी दी। तभी से इसकी प्रसिद्धि बढ़ती गई और इसको देखने वालों की तादाद बढ़ती गई। बल्ब के प्रोटेक्टर स्टीव बन के अनुसार यह इंजीनियरिंग की एक अनूठी मिसाल है। यह साफ है कि आज के मुकाबले पहले समय में चीजें बेहतर हुआ करती थी। यह बल्ब इसी की एक मिसाल है।

Thursday, January 5, 2012

एक अंडा तक़रीबन 2000 रुपए में बिकता है |रोचक जानकारी |

हाथी के लिए एक कहावत है कि जिंदा हाथी लाख का और मर गया तो सवा लाख का। यही कहावत शुतुरमुर्ग पर भी फिट बैठती है। जिंदा शुतुरमुर्ग साल में 30 अंडे देता है और एक अंडा तक़रीबन 2000 रुपए में बिकता है इस तरह 30 अन्डो का मूल्य 60000 रुपए। 
लेकिन यदि शुतुरमुर्ग मर गया तो 45 से 50 किलों माँस के 45 से पचास हजार रुपए और उसकी चर्बी से 4 से 6 लीटर तेल निकलता है, जो 45 सौ रुपए लिटर बिकता है अर्थात 18 से 27 हजार रुपए। इसके अलावा इसकी चमड़ी से 8 वर्ग फीट लेदर निकलता है और इसके दोनों पंख बेहत किमती होते हैं। फिर इसके नाखून, दाँत और बालों की अलग अलग किमतें हैं। कुल मिलाकर यह 100000 के करीब।
इसके अंडों का आकार बहुत बड़ा होता है सामान्य मुर्गी के अंडे की अपेक्षा 23 गुना ज्यादा बड़े होते हैं। इसके एक अंडे का वजन 1 से 2 किलो तक का हो सकता है। एक अकेला अंडा ही पूरे परिवार का पेट भर सकता है। इसके एक अंडे से लगभग 14 से अधिक ऑमलेट बन सकते हैं।शुतुरमुर्ग का अंडा बेहद पोषक होता है।