Monday, May 14, 2012

मोबाइल से फ्री में विडियो कालिंग करें|

TiviPhone ये एक छोटा सॉफ्टवेर है जिसकी मदद से आप अपने कंप्यूटर या मोबाइल के द्वारा किसी दुसरे कंप्यूटर या मोबाइल पर फ्री में वोइस या विडियो कालिंग कर सकते हैं|
इस सॉफ्टवेर को उन दोनों कंप्यूटर या मोबाइल में इंस्टाल होना चाहिए जिनके बिच कॉल होना है|
इस सॉफ्टवेर का सबसे बड़ा लाभ ये है की आप दुनिया के किसी भी कोने में किसी को भी जिनके कंप्यूटर या मोबाइल में ये सॉफ्टवेर इंस्टाल है को फ्री में विडियो कालिंग कर सकते हैं और चार्ज के रूप में सिर्फ GPRS का सर्फिंग चार्ज लगेगा|इस सॉफ्टवेर के इस्तेमाल के लिए ये ज़रूरी नहीं है की आप के मोबाइल में 3g पैक है या नहीं या आप 3g नेटवर्क में है या नहीं|
from google
इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद आप को इसमें एक फ्री अकाउंट बनाना होगा जेसे आप याहू मेसेंजेर या एस्काई-पी में बनाते है और फिर आप इस सॉफ्टवेर का इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं|
ये एक बहुत ही अच्छा और काम का सॉफ्टवेर है इसका इस्तेमाल हम पिछले १ महीने से कर रहे हैं|


मोबाइल के लिए यहाँ क्लिक करे या अपने मोबाइल से m.tivi.com को खोलें|

android यूज़र यहाँ क्लिक करे या अपने मोबाइल से गूगल प्ले को ब्राउस करे|

Sunday, May 13, 2012

अपने कंप्यूटर से किसी भी डाटा को पूरी तरह डिलीट करे|

जब कभी आप अपने कंप्यूटर से कोई फोटो,विडियो या फाइल को डिलीट करते है तो वह आप के कंप्यूटर से पूरी तरह से डिलीट नहीं होता है अगर आप या कोई दूसरा चाहे तो फाइल रिकवरी सॉफ्टवेर की मदद से डिलीट किये गए फाइल को दुबारा प्राप्त कर सकता है|अगर आप चाहते है की आप के द्वारा डिलीट किये गए डाटा को दुबारा नहीं प्राप्त किया जा सके तो आप अपने कंप्यूटर Eraser नाम के सॉफ्टवेर को डाउनलोड कर लीजिये इस सॉफ्टवेर के मदद से जब आप किसी फाइल को अपने कंप्यूटर से डिलीट करते हैं तो उसको किसी भी सॉफ्टवेर की मदद से दुबारा प्राप्त नहीं किया जा सकता हैं|

Eraser नाम का ये सॉफ्टवेर आप के कंप्यूटर से किसी भी प्रकार के डाटा को पूरी तरह से डिलीट कर देता है|
ये एक पोर्टेबल सॉफ्टवेर है जिसको इंस्टाल करने की भी ज़रूरत नहीं है और अगर आप चाहे तो इसको अपने pen drive में भी रख सकते है और उसी के द्वारा इसका इस्तेमाल भी कर सकते है जिससे आप के कंप्यूटर में जगह की भी बचत होगी|    


Saturday, May 12, 2012

कंप्यूटर के ड्राईब को हाईड करे बिना किसी सॉफ्टवेर के मदद से|

अगर आप अपने कंप्यूटर या लैपटॉप के ड्राईब को दुसरो के नजरो से छुपाना चाहते है उनको हाईड करना चाहते है तो आप इस काम को बहुत ही आसानी से बिना किसी सॉफ्टवेर के कर सकते है|
निचे बताई गयी प्रक्रिया को करने के बाद आप जब माय कंप्यूटर को खोलेंगे तो वहा आप को एक भी ड्राईब नहीं नज़र आएगा|
कंप्यूटर के ड्राईब को हाईड करने के लिए सब से पहले रन बॉक्स को खोले,रन बॉक्स को खोलने के लिए आप विंडो+R बटन को दबा के भी खोल सकते हैं|
रन बॉक्स खोलने के बाद उस में gpedit.msc टाइप करें और ओके दबा दें |
ओके दबाने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उस में आप बायीं ओर के पेनल में User Configuration > Administrative Templates > Windows Component > Windows Explorer को क्लिक करे |


Windows Explorer को अंत में आप डबल क्लिक करें |डबल क्लिक करने के बाद दाई ओर के पेनल को एस्क्रोल करे वहा आप को Hide these specified drives in My Computer लिखा हुवा मिलेगा उसको डबल क्लिक करे|       

Hide these specified drives in My Computer को डबल क्लिक करने पर एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे उपर लिखे enable के आगे बने बॉक्स को टिक करदें ओर फिर निचे ओके को दबा दें| 

हो गया काम ख़तम ये सब करने के बाद जब आप अपने डेस्कटॉप पर माय कंप्यूटर को क्लिक कर के खोलेंगे तो वहा आप को आप के हार्ड डिस्क का एक भी ड्राईब नज़र नहीं आएगा|
और जब आप को अपने ड्राईब दुबारा देखना हो उनको अन-हाईड करना हो तो आप उपर दिए गए प्रक्रिया को दुबारा कीजिये और अंत में notconfigured के आगे टिक कर दीजिये |

Friday, May 11, 2012

10 वेबसाइट जहा से आप हिंदी गाने डाउनलोड कर सकते हैं|

इन्टरनेट पर हिंदी गानों के कुछ वेबसाइट जहा से आप अपनी पसंद के गाने डाउनलोड कर सकते है या सुन सकते हैं|
गूगल से लिया गया है

Thursday, May 10, 2012

अपने कंप्यूटर के वेब केमरा द्वारा फोटो या विडियो रिकॉर्ड करे|

इस छोटे से सॉफ्टवेर के मदद से आप अपने कंप्यूटर के वेब केमरा द्वारा फोटो या विडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं बिना किसी परेशानी के|
इस सॉफ्टवेर द्वारा लिया गया फोटो JPEG/BMP फोर्मेट में होता है और विडियो को आप MJPEG/MP3 AVI फोर्मेट में सेव कर सकते हैं इस सॉफ्टवेर के द्वारा फोटो या विडियो रिकॉर्ड करना बहुत ही आसान है और ये सॉफ्टवेर साइज़ में बहुत ही छोटा और इस्तेमाल में बहुत ही आसान है|

from google
  


Melokalisir Penyebab Komputer Restart Sendiri


Secara garis besarnya komputer terdiri dari dua perangkat yang saling berhubungan, yaitu perangkat keras dan perangkat lunak. Salah satu dari kedua perangkat ini apabila mengalami masalah maka itu dapat dikatakan komputer sedang bermasalah. Indikator kerusakan bisa berupa bunyi-bunyian, informasi yang dihasilkan pada display unit (monitor) dan juga melalui Led (lampu). Kerusakan yang paling

DriverMax एक फ्री और बहुत ही उपयोगी सॉफ्टवेर|

DriverMax एक फ्री और बहुत ही उपयोगी सॉफ्टवेर है जो आप आगे आने वाली कई परेशानियों से बचा सकता है| इस सॉफ्टवेर के द्वारा आप अपने कंप्यूटर में इंस्टाल ड्राईवर को अप डेट कर सकते हैं उनका बेक-अप फाइल बना सकते हैं| कभी आप को अपना कंप्यूटर फोर्मेट करना पड़े तो ये सॉफ्टवेर आप की बहुत मदद कर सकता है इस सॉफ्टवेर के द्वारा आप अपने कंप्यूटर में इंस्टाल हर ड्राईवर का एक बेक अप फाइल बना सकते है जिसके द्वारा आप अपने कंप्यूटर के ओस को री इंस्टाल करने के बाद बहुत ही आसानी से दुबारा ड्राईवर को इंस्टाल करने में इस्तेमाल कर सकते हैं आप को ड्राईवर की सी-डी की ज़रूरत नहीं होगी कई बार ड्राईवर की सी-डी गुम जाती है या ख़राब हो जाती है उस वक़्त इस सॉफ्टवेर के द्वारा बनायीं गयी ड्राईवर का बेक अप फाइल बहुत काम आएगा |
download.cent
ये सॉफ्टवेर आप के कंप्यूटर के सारे ड्राईवर का बेक अप एक जिप फाइल में बना देता है जिसको आप एक क्लिक में इंस्टाल कर सकते हैं|