Sunday, August 26, 2012

इन्टरनेट एक्स्प्लोरर खुलने की जगह कंप्यूटर शटडाउन हो जायेगा |

आप इस छोटे से ट्रिक की मदद से अपने दोस्तों को थोड़ी देर के लिए परेशान कर सकते है |
आप को इसके लिए जायद कुछ नहीं करना है बस एक शटडाउन शर्ट-कट अपने डेस्कटॉप पर बनाना है जिसका नाम अपने अनुसार कुछ भी रख सकते है और उसके फोल्डर आईकन को भी अपने अनुसार सेट कर सकते हैं |
उदाहरण के लिए आप अपने डेस्कटॉप पर एक शटडाउन शर्ट-कट बनाये जिसका नाम इन्टरनेट एक्स्प्लोरर रखे और उसका फोल्डर आईकन बदल के इन्टरनेट एक्स्प्लोरर का आईकन लगा दे ,बस हो गया आप का काम |अब अगर कोई और या आप का कोई दोस्त इन्टरनेट सरफ़िंग के लिए इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के आईकन को क्लिक करेगा तो इन्टरनेट एक्स्प्लोरर खुलने की जगह कंप्यूटर शटडाउन हो जायेगा |

तो आईये देखे की इस महान काम को केसे अंजाम दिया जा सकता है |

सब से पहले अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप के किसी खली जगह पर राईट क्लिक करें और फिर new और short cut को क्लिक करें|



अब आप के सामने एक नया विंडो खुलेगा उसमे आप निचे लिखा हुवा कोड टाइप करें और नेक्स्ट दबा दें |
C:\WINDOWS\system32\shutdown.exe -r -t 00



नेक्स्ट दबाने के बाद शर्ट-कट फोल्डर का नाम लिखने का आप्शन आएगा उसमे आप Internet Explorer टाइप करें और निचे फिनिश बटन को क्लिक करे ।     


फिनिश को क्लिक करने के बाद आप के डेस्कटॉप पर एक आईकन दिखेगा Internet Explorer के नाम का अगर  आप इस शोर्ट-कट को क्लिक करेंगे तो आप का कंप्यूटर शटडाउन हो जायेगा ।
अब आप को इस शोर्ट-कट के आईकन को बदलना है इसके लिए आप शोर्ट-कट को राईट क्लिक करें और फिर प्रोपर्टी को क्लिक करें ।


प्रोपर्टी को क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा उसमे उपर के टेब में शर्ट-कट को क्लिक करे और फिर निचे लिखे change icon को क्लिक करें ।


Change Icon को क्लिक करने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे आप इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के आईकन को खोज के सलेक्ट करें और फिर ओके दबा दें ।


हो गया आप का काम ख़तम अब आप के डेस्कटॉप पर एक शोर्ट-कट आईकन दिखेगा जो बिलकुल इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के शोर्ट-कट की तरह दिखाई देगा अगर आप के डेस्कटॉप पर पहले से इन्टरनेट एक्स्प्लोरर का कोई आईकन है तो उसको डिलीट करदें ।


अब आप के द्वारा बनाये गए इन्टरनेट एक्स्प्लोरर को कोई क्लिक करेगा तो कंप्यूटर अपने आप शर्ट डाउन हो जायेगा ।

Saturday, August 25, 2012

खबरदार! फर्जी कागजात पर सिम ली तो होगी FIR

सिम कार्ड लेने के लिए फर्जी कागजात देने वालों की अब खैर नहीं है। नए नियमों के मुताबिक सिम कार्ड बेचने वाले रिटेलर्स और फ्रेंचाइजी को अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी।टेलिकॉम ऑपरेटर को दस्तावेज सौंपने के 15 दिनों के अंदर अगर कागजातों में गड़बड़ी पाई जाती है तो रिटेलर ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। नए नियम नवंबर से लागू होंगे।
और सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदार को ये सुनिश्चित करना होगा कि उसने ग्राहक को देखा है और उसके फोटोग्राफ के साथ उसके चेहरे की मिलान भी की है। अगर बाद में ये पता चलता है कि रिटेलर ने वेरिफिकेशन में ढ़िलाई बरती है तो फिर टेलिकॉम ऑपरेटर को उसके खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस में शिकायत करने का अधिकार होगा।
यही नहीं नए नियमों के मुताबिक किसी ग्राहक को अलग-अलग कंपनियों से भी 10 से ज्यादा कनेक्शंस नहीं मिलेंगे। यही नहीं 6 महीने के बाद ये चेक करना होगा कि फॉर्म में लिखा गया पता सही है या नहीं।

ये पोस्ट IBN7 के वेबसाइट से लिया गया है |इस पोस्ट का मकसद आम आदमी को इस जानकारी से रु-बरु करना है |

Friday, August 24, 2012

डाटा कार्ड ,साथ में एक मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट भी है जो इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक साथ 5 डिवाइस से जुड़ सकता है।

ग्लोबल इन्फार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी सॉल्यूशन कंपनी हुआई ने एक नया डाटा कार्ड लॉन्च किया है, इसकी मदद से आप लगातार इंटरनेट से कनेक्टिविटी में रह सकते हैं। E355 नाम के इस डाटा कार्ड में आपको वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। यह डोंगल एक डाटा कार्ड की तरह तो काम करेगा ही साथ में एक मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट भी है जो इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक साथ 5 डिवाइस से जुड़ सकता है।


इस डाटा कार्ड की कीमत 5,499 रुपए है|
इस डाटा कार्ड में माईक्रो मेमोरी कार्ड लगाने का भी आप्शन है यानि इस डाटा कार्ड को आप एसटोरेज डिवाईस के तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं| इस डिवाईस की सब से अच्छी बात ये है की इसको आप एक मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट के तरह इस्तेमाल कर सकते हैं | 


Sunday, August 19, 2012

आप सब को ईद मुबारक |




आप सब को ईद की बहुत बहुत मुबारक बाद |
अल्लाह करे आप सब की ज़िन्दगी में ख़ुशी हमेशा बनी रहे {आमीन}


Friday, August 17, 2012

8 ways to access blocked websites

1. Using IP instead of URL

2. Redirection with short URL service

3. Google cache

Search engines like Google and Yahoo cache webpages and these cached pages are stored in search engines themselves, which likely will be added to the blocked list. Click on the ‘cache’ will bring you to a cache version of the page, as updated as how Google caches it.

4. Internet Archive – Wayback Machine

Wayback Machine is a internet service that periodically keeps a copy of almost all websites in the Internet way from the date they’re started. Clicking on the latest copy of what Wayback Machine have should be somewhat similar to the real site.

5. Anonymous surfing

- Hidemyass.com
- anonymizer.com
- wujie.net
- ultrareach.net


6. Use Proxy in Browsers

7. Bypass with translation services

Use Google translate. Open Google translate ,type the URL and translate page.

8. Retrieve web pages via Email

Web2Mail is a free service that sends websites you want to read right into your inbox. All you need to do is send an email to www@web2mail.com with the URL as subject title.

Thursday, August 16, 2012

हजारो सॉफ्टवेर वो भी मुफ्त में |

अगर आप भी इंटरनेट पर अपनी खुद की वेबसाइट बिल्कुल मुफ्त में बनवाना चाहते हैं या कोई सॉफ्टवेयर मुफ्त में डाउनलोड करना चाहते हैं तो आपको कैचफ्री डॉट कॉम पर जाना होगा। यह वेबसाइट न केवल आपकी वेबसाइट मुफ्त में बना कर देगी बल्कि यहां से आप फ्री में सॉफ्टवेयर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इसके अलावा इस वेबसाइट से आप वेबसाइट और सॉफ्टवेयर से संबंधित जानकारी भी हासिल कर सकते हैं।
इस वेबसाइट पर हजारो वेबसाइट का एड्रेस दिया हुवा है और किस वेबसाइट पर आप को क्या मिलेगा पुरे विवरण के साथ |ये एक बहुत उपयोगी वेबसाइट है उन लोगो के लिए जो इन्टरनेट की दुनिया में रोज़ कुछ नए की खोज में रहते हैं|एक बार ज़रूर जाएँ इस वेबसाइट पर,आप को निराशा नहीं होगी |

Tuesday, August 14, 2012

बहुत जल्द इन्टरनेट की स्पीड 1 GB प्रति सेकेंड होगी।

धीमी इंटरनेट स्पीड के चलते यू ट्यूब वीडियो पर होने वाली बफरिंग। फेसबुक पर फोटो अपलोड करने में लगने वाला समय। यह सब बीते जमाने की बातें हो जाएंगी।

गूगल ने पिछले महीने एक अल्ट्रा हाई स्पीड इंटरनेट सर्विस लॉन्च की है। इसकी स्पीड एक जीबी प्रति सेकेंड होगी। यह मौजूदा इंटरनेट स्पीड से तकरीबन 100 गुना अधिक होगा।
यह ब्रॉडबैंड कनेक्शन पर नहीं बल्कि एक पतली ऑप्टिकल फाइबर लाइन से जुड़ा होगा। यह लाइन व्यक्ति के घर से सीधे डेटा सेंटर से जुड़ी होगी। यह डेटा सेंटर राष्ट्रीय इंटरनेट सेंटर से जुड़ा होगा जिसके चलते इसकी स्पीड में यह इजाफा मुमकिन होगा।शुरुआती दौर में गूगल ने इसे केवल अमेरिका के दो शहरों कंसास और मिसौरी में ही लॉन्च किया है। अन्य देशों में इसके बारे में कंपनी ने कोई खुलासा नहीं किया है। इसका इंस्टॉलेशन नौ सितंबर से शुरू किया जाएगा। इसका प्रतिमाह खर्च 70 डॉलर (3866 रुपए) होगा।