Saturday, October 16, 2010

नया "सिस्टम क्लीनर" एक ज़ोरदार सॉफ्टवेर |

आप के कंप्यूटर के लिए एक नया और बेहतरीन "सिस्टम क्लीनर" जिस कि सहयेता से आप अपने कंप्यूटर को एर्रोर-फ्री रख सकते है |
इस सॉफ्टवेर कि सहयेता से आप अपने कंप्यूटर के रजिस्ट्री में बने हुवे इनवैलिड रूट और error को खोज के डिलीट कर सकते हैं |इस सॉफ्टवेर में Powerful Hard Drive Defragmentation कि सुविधा भी है |  
और भी बहुत कुछ है इस सॉफ्टवेर में जिस कि मदद से आप अपने कंप्यूटर को फास्ट बना सकते है |


ये सॉफ्टवेर साइज़ में 7 Mb का है लेकिन है बहुत ज़ोरदार ,एक बार इसको इस्तेमाल करके ज़रूर देखें| 

Friday, October 15, 2010

अपने Window XP का प्रोडक्ट कि जानिए |

अगर आप अपने XP का प्रोडक्ट की भूल गए हो तो आप इस सॉफ्टवेर के मदद से अपने विंडो के प्रोडक्ट की को जान सकते हैं |
अपने विंडो का प्रोडक्ट की जानना बहुत ज़रुरी होता है क्यों की अगर कभी आप को अपने कंप्यूटर में विंडो को री-इंस्टाल करना पड़े तो उस समय "प्रोडक्ट की" कि ज़रूरत पड़ती है |


ये सॉफ्टवेर सिर्फ 385 Kb का है |  



Thursday, October 14, 2010

क्य आप अपने Window 7 का प्रोडक्ट की देखना चाहते हैं ?

अगर आप अपने विंडो 7 का प्रोडक्ट की भूल गएँ है तो चिंता मत कीजिये क्यों की आप इस छोटे से सॉफ्टवेर की मदद से आप अपने विंडो 7 के प्रोडक्ट की को देख सकते है |



ये सॉफ्टवेर सिर्फ 432 Kb का है ,और इस्तेमाल में बहुत ही आसान |


Wednesday, October 13, 2010

कंप्यूटर डेक्सटॉप के आईकन को पारदर्शी कैसे बनायें ?

अगर आप अपने कंप्यूटर डेक्सटॉप के आईकन को पारदर्शी बनाना चाहते है तो ये बहुत ही आसान है और इस काम को सिर्फ तीन क्लिक में किया जा सकता है|
सब से पहले आप कण्ट्रोल पैनल को खोले |
फिर सिस्टम को क्लिक करें |
उसके बाद खुले हुवे विंडो में Advanced को क्लिक करें |
उसके बाद Performance area के सेटिंग को क्लीक करे |
अब जो विंडो खुले उसमे "Use drop shadows for icon labels on the Desktop" को खोजे और उसके आगे बने हुवे बॉक्स को टिक करदे |

Apply और फिर Ok दबा के काम खतम करे |

Monday, October 11, 2010

अपने पोस्ट के बेकग्रौंड को अपने अनुसार बदलिए............




अपने पोस्ट के बेकग्रौंड को अपने अनुसार बदलिए............

पोस्ट के बेकग्रौंड में फोटो लगाने के लिए कोड........











<div style="background:url(URL address of your image) repeat;">
आप को जो भी लिखना हो यहाँ लिखे................
</div>

URL address of your image के जगह आप जो फोटो लगाना चाहते है उसका URL डाल दीजिये 
        =====================================================================


पोस्ट के बेकग्रौंड का रंग बदलने के लिए कोड........



<div style="background:#FF0080; padding:5px 8px 5px 8px;">




आप को जो भी लिखना हो यहाँ लिखे................
</div>











Saturday, October 9, 2010

Windows Media Player के Title Bar में अपना नाम लिखें |

अगर आप चाहे तो अपने विंडो मिडिया प्लेयर के टाइटिल बार को बदल के वहा अपना नाम लिख सकते हैं |
तो आईये देखे कि इस फालतू काम को कईसे पूरा किया जा सकता है................
सब से पहले START बटन को क्लिक कीजिये|
उसके बाद RUN को क्लिक कीजिये फिर खुले हुवे विंडो में Regedit लिख के ओके दबा दें|
आब निचे दिए हुवे रूट पर जाईये....
 HKEY_CURRENT_USER\Software\Policies\Microsoft
यहाँ एक नया key बनायें WindowsMediaPlayer के नाम से और उसके string value का नाम TitelBar रखें |

फोटो बड़ा करने के लिए फोटो को क्लिक करें 

अब Titlebar को डबल क्लिक कीजिये और उसके बाद खुलने वाली विंडो में value data के कॉलम में
आप अपना मनचाहा टेक्स्ट लिख दीजिए और फिर ओके दबा दे |
फोटो बड़ा करने के लिए फोटो को क्लिक करें 


आप का फालतू काम पूरा हुवा रजिस्ट्री से बाहर निकलिए और अपने विंडो मिडिया प्लेयर को खोल केअपने किये गए कारनामे को देखिये|
चेतावनी--- रजिस्ट्री में अगर कोई गडबड हुई तो समझ लीजिए आप का कंप्यूटर गया काम से,इसलिए अगर आप को इसकी जानकारी हो तभी आप इसको कीजियेगा या फिर अगर दूसरा कोई जानकर हो तो उसके मदद से कीजियेगा |

Friday, October 8, 2010

आप एसा करने कि कोशिश हरगिज मत कीजिये गा |

भाई साहब जान है तो जहान है !!!!!!!