Tuesday, November 16, 2010

My Computer में किसी भी सॉफ्टवेर को जोड़ने का तरीका |

"My Computer" के राईट क्लिक में अगर आप चाहें तो इस सॉफ्टवेर कि मदद से किसी भी सॉफ्टवेर को जोड़ सकते हैं|

उदाहरण के लिए ऊपर दिखाए गए फोटो में आप को याहू लिखा दिख रहा है जिसको हम ने याहू मसेंजेर के लिए जोड़ा है |
अगर हमें याहू मसेंजेर खोलना है तो हम माय कंप्यूटर को राईट क्लिक कर के याहू मसेंजेर खोल सकते हैं|
My Computer के राईट क्लिक में कुछ भी जोड़ने के लिए आप को पहले Name Adding Tool नाम के एक सॉफ्टवेर को डाउनलोड करना होगा जो सिर्फ 1 Mb का है |
इस सॉफ्टवेर को इंस्टाल करने के बाद जब आप इस को खोलेंगे तो एक छोटा सा विंडो खुलेगा,जिस में आप को वो नाम लिखना होगा जो आप जोड़ना चाहते हैं उसके बाद उसी विंडो में निचे उस सॉफ्टवेर का पाथ भरना होगा जिसको आप जोड़ना चाहते हैं |
उदाहरण के लिए अगर आप को Yahoo Messenger को जोड़ना है तो ---
पहला कॉलम में --Yahoo 
दुसरे कॉलम में Yahoo Messenger का पता ---"C:\Program Files\Yahoo!\Messenger\YahooMessenger.exe"
उसके बाद OK दबा दे और फिर इस विंडो को बंद कर दे ,आप का काम ख़तम|
आप के My Computer के राईट क्लिक में Yahoo लिखा हुवा दिखने लगेगा जिसको क्लिक करने पर Yahoo Messenger खुल जायेगा |
ये पोर्टेबल सॉफ्टवेर है इसको इंस्टाल करने कि भी ज़रूरत नहीं है |          



Monday, November 15, 2010

डेक्सटॉप लाक करने का एक मज़ेदार ट्रीक |

एक मज़ेदार ट्रीक जिस के द्वारा आप अपने कंप्यूटर के डेक्सटॉप को सिर्फ एक क्लिक से लाक कर सकते है|
तो आये देखते हैं कि इस फालतू काम को कईसे अंजाम दिया जा सकता है|
इसके लिए आप को ज्यादा दिमाग लगाने कि ज़रूरत नहीं है ,सिर्फ आप को अपने कंप्यूटर के कि-बोर्ड में दो बटन "Window+L" को दबाना है और काम ख़तम |

अन-लाक करने के लीए अकाउंट नेम को क्लिक कर दीजिये |

Saturday, November 13, 2010

Cannot delete file: Access is denied. इसका समाधान चाहिए आप को ?

 कई बार हम अपने कंप्यूटर में किसी फालतू फाइल या फोल्डर को डिलीट करने कि कोशिश करते हैं तो वो फोल्डर डिलीट नहीं हो पाता है और Error Massg आने लगता है |
उदाहरण के लिए ----------
Cannot delete file: Access is denied
There has been a sharing violation.
The source or destination file may be in use.
The file is in use by another program or user.
Make sure the disk is not full or write-protected and that the file is not currently in use.
लेकिन अगर आप चाहे तो इस परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं |
इसके लिए आप को unlocker नाम के सॉफ्टवेर को डाउनलोड करना पड़ेगा जिस कि सहायेता से आप अपनी परेशानी को दूर कर सकते हैं |
ये सॉफ्टवेर सिर्फ 111 KB का है और इसको इंस्टाल करने कि भी जरुरत नहीं है क्यों कि ये पोर्टेबल है | 

Download Size 111 Kb                               

Friday, November 12, 2010

XMedia Recode फोर्मेट बदलने के लिए उपयोगी सॉफ्टवेर |

XMedia Recode नाम के इस सॉफ्टवेर कि मदद से आप किसी भी तरह के विडियो या फिर ऑडियो फाइल के फोर्मेट को अपने सुविधा अनुसार बदल सकते हैं |

 download 5 Mb

Thursday, November 11, 2010

कंप्यूटर में ऑटो स्टार्ट "Messenger" को बंद करने का तरीका |

जब हम अपना कंप्यूटर स्टार्ट करते है तो कंप्यूटर के स्टार्ट होने के साथ ही हमारे कंप्यूटर में इंस्टाल मसेंजर भी अपने आप स्टार्ट हो जाते है जिस कि वजह से हमारा कंप्यूटर स्टार्ट होने में बहुत अधिक वक्त लेता है |
तो आईये इस समस्या से छुटकारा पाने कि कोशिश कि जाये ..................
1.सबसे पहले क्लिक कीजिये  Start->Settings ->Control Panel
2.फिर "Administrative Tools" को क्लिक कीजिये |
3.उसके बाद "Services" पर डबल क्लिक कीजिये |
4.आब खुले हुवे विंडो में निचे कि तरफ Scroll कीजिये वहा आप को "Messenger" लिखा हुवा दिखाई देगा |
5."Messenger" को राईट क्लिक कीजिये और उसके Properties को क्लिक कीजिये | 
6.अब जो विंडो खुलेगा उसमे STOP बटन को क्लिक कीजिये ,उसके बाद Startup type को डिसेबल कर दीजिए |
7.
Apply और फिर Ok हो गया आप का काम ,अब जब आप अपना कंप्यूटर रिबूट करेंगे तो आप के बिना खोले कोई मसेंजर नहीं खुलेगा |

Wednesday, November 10, 2010

क्या आप अपने कंप्यूटर के C Drive में फोल्डर जोड़ना चाहते हैं ?

अगर आप अपने कंप्यूटर के C Drive में कोई अप्लिकेशन या फोल्डर को जोड़ना चाहते हैं तो आप इस सॉफ्टवेर कि मदद ले सकते हैं|
जी हा इस सॉफ्टवेर कि मदद से आप अपने कंप्यूटर के किसी भी अप्लिकेशन या सॉफ्टवेर को C Drive में जोड़ सकते हैं वो भी बहुत ही आसानी से|


इस्तेमाल में बहुत ही आसान और साइज़ में सिर्फ 407 Kb का| 
डाउनलोड के लिए यहाँ क्लिक करें |

Tuesday, November 9, 2010

क्या आप ने इन कमाल के मशीनों को देखा है ?

इन्सान के दिमाग और हाथ का कमाल----------------