Thursday, August 30, 2012

डेस्कटॉप पर clear clipboard का शर्ट-कट बनाने का तरीका |

किसी भी कंप्यूटर के क्लिप बोर्ड में बहुत सारा डाटा जमा होता रहता है जिसका इस्तेमाल हम नहीं के बराबर करते हैं धीरे धीरे ये डाटा हमारे कंप्यूटर में बहत सारा जगह घेर लेता और हमारे कंप्यूटर की स्पीड भी इससे प्रभावित होती है इस लिए इसको समय-समय पर क्लीन करते रहना चाहिए ।
क्लिप बोर्ड को क्लीन करने का सबसे अच्छा तरीका है की आप इसके लिए एक शोर्ट-कट अपने डेस्कटॉप पर बना लें और समय-समय पर उसके द्वारा क्लिप बोर्ड को क्लीन करते रहे ।

सब से पहले अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप के किसी खाली जगह पर राईट क्लिक करें और फिर new और short cut को क्लिक करें|





अब आप के सामने एक नया विंडो खुलेगा उसमे आप निचे लिखा हुवा कोड टाइप करें और नेक्स्ट दबा दें |
cmd /c “echo off | clip”


नेक्स्ट दबाने के बाद शर्ट-कट फोल्डर का नाम लिखने का आप्शन आएगा उसमे आप clear clipboard टाइप करें और निचे फिनिश बटन को क्लिक करे ।


फिनिश को क्लिक करने के बाद आप के डेस्कटॉप पर एक आईकन दिखेगा clear clipboard के नाम का|
अब आप को इस शर्ट-कट के आईकन को बदलना है इसके लिए आप शर्ट-कट को राईट क्लिक करें और फिर प्रोपर्टी को क्लिक करें ।


प्रोपर्टी को क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा उसमे उपर के टेब में शर्ट-कट को क्लिक करे और फिर निचे लिखे change icon को क्लिक करें ।change icon को क्लिक करने के बाद एक और छोटा सा विंडो खुलेगा उस विंडो के एड्रेस बार में निचे लिखा हुवा कोड टाइप या कॉपी पेस्ट कर के इंटर दबा दें । 

%SystemRoot%\system32\shell32.dll


इंटर दबाने के बाद उस छोटे विंडो में बहुत सारे आईकन नज़र आयेंगे उसमे से आप अपने पसंद के आईकन को खोज के सलेक्ट करें और फिर ओके दबा दें ।






Wednesday, August 29, 2012

ATM मशीन से रकम नहीं निकला जबकि आप के खाते से भुगतान हो गया | अब आप क्या करेंगे?

ATM आज हर इन्सान इस नाम से वाकिफ है| अगर किसी को अपने बैंक अकाउंट से रुपया निकलना होता है तो इसी ATM कार्ड का इस्तेमाल कर के भारत के किसी कोने में बिना वक़्त बर्बाद किये हुवे रुपया निकल लेता है|
इस ATM कार्ड के बदौलत आज हमर बहुत सारा कीमती वक़्त बच जाता है जो पहले बैंको में लगने वाली लम्बी-लम्बी लाईनों में बर्बाद हो जाता था |
लेकिन अगर इस ATM कार्ड का इस्तेमाल सावधानी पूर्वक नहीं किया जाये तो बहुत बड़ी मुसीबत खड़ी हो सकती है |इसलिए ATM कार्ड किसी को देना नहीं चाहिए इसके पिन नम्बर को किसी दुसरे को बताना नहीं चाहिए या फिर पिन नम्बर को कही लिख के नहीं रखना चाहिए | सारी सावधानिय बरतने के बाद भी एक ऐसी समस्या है जो आप के न चाहते हुवे भी इसका सामना करना पड़ सकता है |
जी हा,कई बार ऐसा होता है की हम ATM कार्ड के द्वारा पैसा निकालने जाते है लेकिन पूरी प्रक्रिया के बाद पैसा नहीं निकलता है और हमारे अकाउंट में निकाला गया दर्शाता है जिसको हम कहते है की "आरे यार ATM मशीन से पैसा नहीं निकला फस गया" |
अगर कभी आप के साथ ऐसा हो जाये तो?????





ATM काउंटर पर कस्टमर केयर का नम्बर दिया होता है उसपर काल करके कम्प्लेन दर्ज कराएँ और ATM से निकली हुई रसीद को संभल के रख लें |इसके बाद आप का अकाउंट जिस बैंक का है उसको एक लिखित आवेदन पत्र के द्वारा जिसमे आप के खाते का विवरण हो, जिस ATM में आप का पैसा फसा था उसका विवरण हो ,और उस तारीख का विवरण हो जिस दिन ये घटना क्रम आप के साथ घटा था की जानकारी दे और उसकी एक पावती{रिसीविंग} आप ज़रूर ले लें | शिकाएत दर्ज कराने के बाद आम तौर पर बैंक समस्याओ के समाधान के लिए 7 दिन का वक़्त मांगते है लेकिन अगर आप के समस्या को समय सीमा के अंदर नहीं सुलझाया गया तो फिर आप बैंकिंग लोकपाल या उपभोक्ता अदालत में शिकाएत दर्ज करा सकते हैं |

रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया के दिशा निर्देशों के अनुसार बैंकिंग लोकपाल में शिकाएत करने के बाद लगभग 15 दिनों के अंदर विवाद का निराकरण किया जाना चाहिए और अगर समाधान में 15 दिन से जयादा लगे तो आप 100/-प्रति दिन के हिसाब से जुरमाना मांग सकते हैं |अगर बैंकिंग लोकपाल के द्वारा आप की समस्या हल नहीं हुई तो आप अंत में उपभोक्ता अदालत में जा सकते हैं |



Tuesday, August 28, 2012

कार्बन का नया स्मार्ट टेबलेट सिर्फ 7000/- रूपये में |

टेबलेट की दुनिया में कार्बन मोबाइल कंपनी की ओर से एक नया टेबलेट लौंच किया गया है अगर आप सस्ते टेबलेट की खोज में है तो इस टेबलेट की खूबिय आप को पसंद आएगी |
इस टेबलेट में Android का नया वर्सन Android v4.0 (Ice Cream Sandwich) का इस्तेमाल किया गया है |इसकी इन्टरनल मेमोरी 1gb है जिसको आप 32gb तक बढ़ा सकते हैं |

 
इस टेबलेट में 7 इंच की एस्क्रिन है और 2 मेगा पिक्सल का केमरा भी दिया गया है | इस टेबलेट में इन्टरनेट इस्तेमाल करने के लिए wifi दिया गया है और इसमें आप 3G डेटा कार्ड के द्वारा भी इन्टरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं |इस टेबलेट को टेलीविसन के साथ जोड़ने के लिए HDMI पोर्ट भी दिया गया है |
  • Processor:------------------------- 1.2 GHz
  • Operating System:--------------- Android 4.0 (Ice Cream Sandwich)
  • Sensors:--------------------------- 3D G-Sensor
  • Internal Storage:----------------- 1 GB
  • Expandable Storage Capacity:---- 32 GB
  • Memory Card Slot type:---------- microSD
  • Display Type:----------------------- 7 inch LCD Capacitive Touchscreen with 800 x 480 pixels
  • Primary Camera:------------------- 2 megapixels
  • Mail Features:---------------------- Email
  • Battery Type:----------------------- 3700 mAh
  • Internet Browsing Time:--------- 7 hrs
  • Play Time:-------------------------- 8 hrs (Video), 25 hrs (Music)
  • Wi-Fi:------------------------------- Yes , 802.11 b/g/n
  • 3G:----------------------------------- Yes
  • Video Playback:-------------------- Yes , Full HD Playback
  • Video Formats Supported:-------- MOV, MKV, AVI, TS, TP, M2TS, VOB, DAT, MPEG, MP4, PMP, 3GP, FLV, WMV, ASF
  • Audio Formats Supported:-------- MP3
  • Map Support:------------------------ Google Maps
  • HDMI:-------------------------------- Yes
  • Other Connectivity Features:---- 3G Support via Dongle/Data Card
  • USB:-------------------------------- Yes, USB 2.0
  • Audio Jack:------------------------ 3.5 mm Headphone Jack
  • Additional Features--------------- Games, Nimbuzz, Facebook, SWYPE Feature, Yahoo Search Engine, Google Search Engine, Night Surfing Mode, WhatsApp Messenger, Just Dial Search Engine, Auto Spell Check and Correction Feature, Android Market, Picasa, MSN, Twitter, Flickr, Yahoo, Google Talk, iBibo, Wikipedia, PayTM
  • Supported modems for Karbonn Smart Tab 1 3G--- Tata-Huawei-EC 156, Tata-Huawei-EC 1261, MTS-Huawei-EC156, Reliance 3G-ZTE-MF 190 and Airtel-3G Huawei-E17131.
इस टेबलेट की कीमत 7000/- रुपया है | इस टेबलेट को खरीदने के लिए आप को कार्बन के आउट लेट तक जाना होगा या फिर ऑनलाइन flipkart.com से भी खरीद सकते हैं |

Sunday, August 26, 2012

इन्टरनेट एक्स्प्लोरर खुलने की जगह कंप्यूटर शटडाउन हो जायेगा |

आप इस छोटे से ट्रिक की मदद से अपने दोस्तों को थोड़ी देर के लिए परेशान कर सकते है |
आप को इसके लिए जायद कुछ नहीं करना है बस एक शटडाउन शर्ट-कट अपने डेस्कटॉप पर बनाना है जिसका नाम अपने अनुसार कुछ भी रख सकते है और उसके फोल्डर आईकन को भी अपने अनुसार सेट कर सकते हैं |
उदाहरण के लिए आप अपने डेस्कटॉप पर एक शटडाउन शर्ट-कट बनाये जिसका नाम इन्टरनेट एक्स्प्लोरर रखे और उसका फोल्डर आईकन बदल के इन्टरनेट एक्स्प्लोरर का आईकन लगा दे ,बस हो गया आप का काम |अब अगर कोई और या आप का कोई दोस्त इन्टरनेट सरफ़िंग के लिए इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के आईकन को क्लिक करेगा तो इन्टरनेट एक्स्प्लोरर खुलने की जगह कंप्यूटर शटडाउन हो जायेगा |

तो आईये देखे की इस महान काम को केसे अंजाम दिया जा सकता है |

सब से पहले अपने कंप्यूटर डेस्कटॉप के किसी खली जगह पर राईट क्लिक करें और फिर new और short cut को क्लिक करें|



अब आप के सामने एक नया विंडो खुलेगा उसमे आप निचे लिखा हुवा कोड टाइप करें और नेक्स्ट दबा दें |
C:\WINDOWS\system32\shutdown.exe -r -t 00



नेक्स्ट दबाने के बाद शर्ट-कट फोल्डर का नाम लिखने का आप्शन आएगा उसमे आप Internet Explorer टाइप करें और निचे फिनिश बटन को क्लिक करे ।     


फिनिश को क्लिक करने के बाद आप के डेस्कटॉप पर एक आईकन दिखेगा Internet Explorer के नाम का अगर  आप इस शोर्ट-कट को क्लिक करेंगे तो आप का कंप्यूटर शटडाउन हो जायेगा ।
अब आप को इस शोर्ट-कट के आईकन को बदलना है इसके लिए आप शोर्ट-कट को राईट क्लिक करें और फिर प्रोपर्टी को क्लिक करें ।


प्रोपर्टी को क्लिक करने के बाद एक नया विंडो खुलेगा उसमे उपर के टेब में शर्ट-कट को क्लिक करे और फिर निचे लिखे change icon को क्लिक करें ।


Change Icon को क्लिक करने के बाद एक दूसरा विंडो खुलेगा उसमे आप इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के आईकन को खोज के सलेक्ट करें और फिर ओके दबा दें ।


हो गया आप का काम ख़तम अब आप के डेस्कटॉप पर एक शोर्ट-कट आईकन दिखेगा जो बिलकुल इन्टरनेट एक्स्प्लोरर के शोर्ट-कट की तरह दिखाई देगा अगर आप के डेस्कटॉप पर पहले से इन्टरनेट एक्स्प्लोरर का कोई आईकन है तो उसको डिलीट करदें ।


अब आप के द्वारा बनाये गए इन्टरनेट एक्स्प्लोरर को कोई क्लिक करेगा तो कंप्यूटर अपने आप शर्ट डाउन हो जायेगा ।

Saturday, August 25, 2012

खबरदार! फर्जी कागजात पर सिम ली तो होगी FIR

सिम कार्ड लेने के लिए फर्जी कागजात देने वालों की अब खैर नहीं है। नए नियमों के मुताबिक सिम कार्ड बेचने वाले रिटेलर्स और फ्रेंचाइजी को अब ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करानी होगी।टेलिकॉम ऑपरेटर को दस्तावेज सौंपने के 15 दिनों के अंदर अगर कागजातों में गड़बड़ी पाई जाती है तो रिटेलर ग्राहक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगा। नए नियम नवंबर से लागू होंगे।
और सिम कार्ड बेचने वाले दुकानदार को ये सुनिश्चित करना होगा कि उसने ग्राहक को देखा है और उसके फोटोग्राफ के साथ उसके चेहरे की मिलान भी की है। अगर बाद में ये पता चलता है कि रिटेलर ने वेरिफिकेशन में ढ़िलाई बरती है तो फिर टेलिकॉम ऑपरेटर को उसके खिलाफ कार्रवाई करने और पुलिस में शिकायत करने का अधिकार होगा।
यही नहीं नए नियमों के मुताबिक किसी ग्राहक को अलग-अलग कंपनियों से भी 10 से ज्यादा कनेक्शंस नहीं मिलेंगे। यही नहीं 6 महीने के बाद ये चेक करना होगा कि फॉर्म में लिखा गया पता सही है या नहीं।

ये पोस्ट IBN7 के वेबसाइट से लिया गया है |इस पोस्ट का मकसद आम आदमी को इस जानकारी से रु-बरु करना है |

Friday, August 24, 2012

डाटा कार्ड ,साथ में एक मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट भी है जो इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक साथ 5 डिवाइस से जुड़ सकता है।

ग्लोबल इन्फार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी सॉल्यूशन कंपनी हुआई ने एक नया डाटा कार्ड लॉन्च किया है, इसकी मदद से आप लगातार इंटरनेट से कनेक्टिविटी में रह सकते हैं। E355 नाम के इस डाटा कार्ड में आपको वाई-फाई की सुविधा भी मिलेगी। यह डोंगल एक डाटा कार्ड की तरह तो काम करेगा ही साथ में एक मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट भी है जो इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए एक साथ 5 डिवाइस से जुड़ सकता है।


इस डाटा कार्ड की कीमत 5,499 रुपए है|
इस डाटा कार्ड में माईक्रो मेमोरी कार्ड लगाने का भी आप्शन है यानि इस डाटा कार्ड को आप एसटोरेज डिवाईस के तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं| इस डिवाईस की सब से अच्छी बात ये है की इसको आप एक मोबाइल वाई-फाई हॉटस्पॉट के तरह इस्तेमाल कर सकते हैं | 


Sunday, August 19, 2012

आप सब को ईद मुबारक |




आप सब को ईद की बहुत बहुत मुबारक बाद |
अल्लाह करे आप सब की ज़िन्दगी में ख़ुशी हमेशा बनी रहे {आमीन}